यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर पर बनाएं बिना अंडे का बनाना पैनकेक, बस फॉलो करें ये आसान रेसिपी
पैनकेक कई लोगों को काफी पसंद होता है। हालांकि, इसमें अंडे का इस्तेमाल होने के कारण कई लोग इसे खा नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लाएं बिना अंडे ...और पढ़ें
_m.webp)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप दूध
- 1 कप मैदा
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- एक चुटकी नमक
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 पका हुआ केला (मसला हुआ)
- 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन या तेल
विधि :
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक को एक साथ फेंटें।
- अब एक अलग कटोरे में पके केले को चिकना होने तक मैश करें।
- फिर इसमें मैश किया हुआ केला, दूध और पिघला हुआ मक्खन या तेल डालकर पूरी तरह मिक्स होने तक मिलाएं।
- इसके बाद मध्यम आंच पर एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें।
- बैटर को गर्म सतह पर डालें, जिससे छोटे-छोटे गोले बन जाएं।
- एक बार जब आप सतह पर बुलबुले बनते देखें, तो इसे पलटने का समय आ गया है।
- दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। बस बिना अंडे का बनाना पैनकेक तैयार है।