Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स‍िपंल लस्‍सी तो सभी पीते हैं, एक बार ट्राई करें Strawberry Lassi; स्‍वाद में नहीं रहेगी कोई कमी

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:17 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में स्ट्रॉबेरी लस्सी पीने का मजा ही कुछ और है। ये ताजगी देती है और बनाने में भी बेहद आसान है। ...और पढ़ें

    स‍िपंल लस्‍सी तो सभी पीते हैं, एक बार ट्राई करें Strawberry Lassi; स्‍वाद में नहीं रहेगी कोई कमी
    स‍िपंल लस्‍सी तो सभी पीते हैं, एक बार ट्राई करें Strawberry Lassi; स्‍वाद में नहीं रहेगी कोई कमी

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • ताजा दही दाे कप गाढ़ा और ठंडा
    • ताजी स्ट्रॉबेरी लगभग 15 से 20
    • चीनी स्‍वादानुसार
    • दूध आधा कप
    • बर्फ के टुकड़े
    • कुछ कटी हुई स्ट्रॉबेरी या पुदीने की पत्तियां

    विधि :

    • इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर उनके हरे पत्ते हटा दें।
    • इसके बाद उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
    • अब एक ब्लेंडर जार लें।
    • इसमें स्ट्रॉबेरी, दही और चीनी डालकर ब्‍लेंड कर लें।
    • इसका स्‍मूद टेक्‍सचर तैयार कर लें।
    • अगर लस्सी बहुत गाढ़ी लग रही है, तो इसमें दूध डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर लें।
    • इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार और ब्लेंड करें ताकि लस्सी ठंडी और झागदार हो जाए।
    • स्ट्रॉबेरी लस्सी तैयार है।
    • इसे ग‍िलास में न‍िकाल लें।
    • अब ऊपर से कुछ कटे हुए स्ट्रॉबेरी के टुकड़े या पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
    • ये ठंडी-ठंडी स्ट्रॉबेरी लस्सी आपके पेट के ल‍िए फायदेमंद होगी।
    Image Credit- Freepik