Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gajar ka Halwa: सर्दियों की खास डिश है गाजर का हल्वा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 06:16 PM (IST)

    सर्दियां यानी गाजर के हल्वे का सीजन। इस मौसम में स्वादिष्ट गर्मागर्म गाजर का हल्वा खाने में जो मजा आता है, वह आनंद किसी और खाने में मुश्किल से ही मिल ...और पढ़ें

    Gajar ka Halwa: सर्दियों की खास डिश है गाजर का हल्वा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
    Gajar ka Halwa: सर्दियों की खास डिश है गाजर का हल्वा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 500 मिली दूध
    • 400 ग्राम गाढ़ा दूध
    • 150 ग्राम काजू
    • 3 टुकड़े बादाम
    • 2 लौंग
    • 1 किलोग्राम गाजर
    • 500 ग्राम चीनी
    • 150 ग्राम किशमिश
    • 1 बड़ा चम्मच घी
    • 1 इंच दालचीनी की छड़ी

    विधि :

    • गाजर को धोकर छील लें और एक बड़े कटोरे में कद्दूकस कर लीजिए।
    • मध्यम आंच पर एक कढ़ाई रखें और कद्दूकस की हुई गाजर को दूध के साथ तब तक उबालें जब तक वह दूध को सोख न ले।
    • फिर इसमें चीनी मिलाएं और धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं। अब कढ़ाई में कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर पकाएं ताकि सभी सामग्रियां अच्छी तरह मिल जाएं। एक बार पक जाने पर आंच बंद कर दें।
    • दूसरी ओर एक पैन रखें और उसमें घी पिघला लें। फिर इसमें दालचीनी, काजू और किशमिश के साथ अन्य दूसरे ड्राई फ्रूट्स डालें। एक मिनट तक भूनें और फिर इसमें हलवा डालें। बादाम से सजाएं और फिर गरमागरम परोसें।
    Picture Courtesy: Freepik