यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी लहसुन की चटनी, इस रेसिपी से करें तैयार
लहसुन की चटनी एक स्वादिष्ट और तीखी चटनी है, जो कई डिशेज के साथ परोसी जाती है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लहस ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- लहसुन की कलियां- 1 कप (छिली हुई)
- हरा धनिया- 1/2 कप (कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 4-5 (स्वादानुसार)
- नींबू का रस- 2-3 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- काला नमक- 1/2 चम्मच
- सामान्य नमक- स्वादानुसार
- पानी- 1-2 चम्मच (ग्राइंडिंग के लिए)
विधि :
- सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह धो लें।
- साथ ही, हरे धनिये को पानी में धोकर बारीक काट लें। हरी मिर्च को भी धोकर साफ कर लें।
- अब मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
- चटनी को बहुत बारीक पीसने की जरूरत नहीं है, थोड़ा दरदरा पीसने से इसका टेक्सचर अच्छा रहता है।
- अब इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सामान्य नमक डालकर एक बार फिर पीस लें।
- चटनी को एक बाउल में निकाल लें।
- इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
- इस चटनी को पराठे, समोसे, पकौड़े, दाल-चावल या किसी भी स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं।