यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खांसी में बहुत काम की है अदरक और शहद की कैंडी, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
बदलता मौसम बच्चों के लिए कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां लेकर आता है। इसमें सर्दी, जुखाम और खांसी सबसे आम है। इन छोटी-मोटी बीमारियों का कारण कमजोर इम्य ...और पढ़ें
_m.webp)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- एक बड़ी अदरक
- 1/ 4 कप शहद
- 1/ 2 चम्मच दालचीनी पाउडर
विधि :
- सबसे पहले एक बड़ा अदरक लें और उसका छिलका उतारकर, इसे मोटा-मोटा काट लें।
- अब इसे ग्राइंडर में पीस लें, पेस्ट बनाने के लिए इसमें आधा कप पानी डाल सकते हैं।
- इसके बाद एक पैन में एक कप पानी गर्म करें, इसमें अदरक का पेस्ट डालकर गर्म करें।
- अब इसमें एक 1/ 4 कप शहद और 1/ 2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाते रहे।
- एक बार जब यह उबलने लगे, तो इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं और इसमें गाढ़ापन आने तक चलाते रहें।
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए, तो एक बटर पेपर में इसे पेस्ट को एक-एक चम्मच करके डालें।
- आप चाहें तो इसमें ऊपर से पिसी हुई चीनी छिड़क सकते हैं।
- कुछ वक्त के सूखने के लिए अलग रख दें। लीजिए आपकी कैंडीज तैयार हैं।
- आप बच्चे को तीन में तीन बार ये कैंडी दे सकते हैं।