यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aamras Recipee: इन गर्मियां ताजे रसीले आमों से बनाएं आमरस, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है। यह लगभग हर किसीका पसंदीदा फल होता है। गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों को बाजार में आम आने की बे ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- 2-3 पके हुए आम
- स्वादानुसार शक्कर
- 1/2 कप पानी
- एक चुटकी नमक
विधि :
- सबसे पहले, आम को अच्छे से धो लें और उनके छिलके को हटा दें।
- आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और उनको ब्लेंडर में डालें और आम को पीस लें।
- अब एक छलने का इस्तेमाल करते आम के रस को छान लें।
- अब आम के रस में स्वादानुसार शक्कर की चाशनी मिलालें।
- अगर आप चाहें, तो आम के रस में थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं, जो कि रस का स्वाद और बढ़ाएगा।
- रेफ्रिजरेटर में ठंडा करके सर्व करें। आम का रस ठंडा होने पर बेहद स्वादिष्ट होता है।
- ताजा, स्वादिष्ट, और पौष्टिक आम का रस तैयार है, आप इसे ठंडा ठंडा सर्व कर सकते हैं और गर्मियों में ठंडाई के रूप में आनंद उठा सकते हैं।