Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर पर बनाएं इंदौरी स्टाइल में पोहा, बस अपनाएं यह रेसिपी

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 07:18 PM (IST)

    इंदौरी पोहा काफी मशहूर है। इसका स्वाद ही कुछ अलग होता है। चाहें तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी। ...और पढ़ें

    घर पर बनाएं इंदौरी स्टाइल में पोहा, बस अपनाएं यह रेसिपी
    घर पर बनाएं इंदौरी स्टाइल में पोहा, बस अपनाएं यह रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    2 कप ब्राउन राइस पोहा, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली, 1/2 चम्मच काली सरसों के बीज, 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी, नमक आवश्यकतानुसार, 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल, 1 चम्मच सौंफ के बीज, 4 हरी मिर्च,1 चम्मच चीनी, आवश्यकतानुसार हरा धनिया, आवश्यकतानुसार सेव, आवश्यकतानुसार अनार के बीज, 2 चम्मच नींबू का रस

    विधि :

    - पोहे को 4-5 मिनट तक पानी में भिगो दीजिये।

    - एक पैन में तेल डालें, गर्म होने पर इसमें जीरा, सौंफ, राई, हल्दी और हरी मिर्च डालें, 3-4 मिनट तक पकाएं।

    - अब पोहे से पानी निकाल कर पैन में डालें। पोहा डालने के तुरंत बाद आंच बंद कर दें, अच्छे से मिलाएं, बर्तन को 2 मिनट के लिए ढक दें। अब इसमें चीनी, नमक डालें, और थोड़ी देर तक पकाएं।

    - बाउल में पोहा निकालें, इसमें नींबू का रस, हरा धनिया, भुनी हुई मूंगफली, अनार के दाने और सेव डालें। आप चाहें तो पोहा बनाते समय आलू और प्याज भी डाल सकते हैं।