Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दी-जुकाम को रखना चाहते हैं खुद से दूर, तो रोज पीना शुरू कर दें तुलसी का काढ़ा

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jan 2025 10:33 AM (GMT+05:30)

    तुलसी को आयुर्वेद में एक पवित्र पौधा माना जाता है। इसका उपयोग सदियों से विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी- ...और पढ़ें

    सर्दी-जुकाम को रखना चाहते हैं खुद से दूर, तो रोज पीना शुरू कर दें तुलसी का काढ़ा
    सर्दी-जुकाम को रखना चाहते हैं खुद से दूर, तो रोज पीना शुरू कर दें तुलसी का काढ़ा

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • तुलसी के पत्ते
    • अदरक
    • दालचीनी
    • काली मिर्च
    • पानी
    • शहद (स्वादानुसार)

    विधि :

    • सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। दालचीनी और काली मिर्च को दरदरा पीस लें।
    • एक पैन में पानी डालकर गैस पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, दालचीनी, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डाल दें।
    • मिश्रण को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबलने दें।
    • गैस बंद कर दें और काढ़े को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें।
    • आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।
    (Picture Courtesy: Freepik)