Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है अदरक नींबू काढ़ा, इस आसान विधि से करें तैयार

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 06:13 PM (IST)

    सर्दियां यानी खांसी-जुकाम, इस मौसम में यह एक आम समस्या होती है। इसकी वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों को करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ...और पढ़ें

    सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है अदरक नींबू काढ़ा, इस आसान विधि से करें तैयार
    सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है अदरक नींबू काढ़ा, इस आसान विधि से करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 इंच कसा हुआ अदरक
    • 2 चम्मच नींबू का रस
    • आवश्यकतानुसार पानी
    • शहद स्वादानुसार

    विधि :

    • इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को धोकर उसका छिलका हटा दें।
    • फिर इसे कद्दूकस की मदद से घिस कर लें और फिर इसका रस एक पैन में निचोड़ लें।
    • इसमें नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    • इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें और मिश्रण को कम से कम 2 से 3 मिनट तक उबालें।
    • एक बार हो जाने पर इसे छान लें और घूंट-घूंट करके पियें।
    • आप इस काढ़े को आप एयरटाइट जार में करीब 2 हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं।