विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर ही आसान तरीके से बनाए मुंह में पिघलने वाली मिष्टी दोई, इन रेसिपी से करें झटपट तैयार

By Harshita SaxenaEdited By:
Published: Wed, 29 May 2024 05:12 PM (GMT+05:30)

कोलकाता की खास बंगाली स्वीट योगर्ट जिसे मिष्टी दोई भी कहते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट और यूनिक दही का ...और पढ़ें

घर पर ही आसान तरीके से बनाए मुंह में पिघलने वाली मिष्टी दोई, इन रेसिपी से करें झटपट तैयार
घर पर ही आसान तरीके से बनाए मुंह में पिघलने वाली मिष्टी दोई, इन रेसिपी से करें झटपट तैयार

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • फुल क्रीम दूध
  • चीनी
  • ब्राउन शुगर
  • दही, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

विधि :

  • सबसे पहले मोटे तले के बर्तन में फुल क्रीम दूध गर्म करें। दूध उबलने तक बीच-बीच में चलाते रहें।
  • अब चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं और इसे तब तक उबालें जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।
  • इसके बाद एक मोटे तले के पैन में ब्राउन शुगर लें और फिर पानी डाल कर अच्छे से चलाएं।
  • इसे मीडियम आंच पर रखें और इस पानी को तब तक पकाएं जब तक ये कैरेमेलाइज न हो जाए।
  • दूध में कैरेमेलाइज किया हुआ शुगर डालें और दूध को फिर से उबलने दें।
  • अब गाढ़ा हो चुके कैरेमेलाइज दूध को थोड़ी देर के लिए हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • ध्यान रखें दही जमाने के लिए दूध न ज्यादा गर्म हो और न ही अधिक ठंडा। जब दूध इतना ठंडा हो जाए कि इसमें उंगली आराम से चली जाए, तो ये दही जमाने के लिए तैयार है।
  • अब मिट्टी की हांडी या पॉट में इस कैरेमेलाइज दूध को ट्रांसफर करें।
  • इसमें एक से दो चम्मच दही डालकर अच्छे से मिलाएं और ढक दें।
  • इसे रात भर के लिए या फिर लगभग 8 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें। जमने के बाद इसे तुरंत न निकालें।
  • दही के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़कें। जमी हुई दही हांडी सहित फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें जिससे दही का टेक्सचर और भी क्रीमी हो जाए।
  • फाइनली दो घंटे बाद फ्रिज से निकालें। मिष्टी दोई तैयार है, इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।