Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाश्ते के लिए ट्विस्ट के साथ बनाएं ऑमलेट, हर किसी को आएगी पसंद ये डिश

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:18 AM (IST)

    ऑमलेट नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, लेकिन रोजाना एक ही तरह का नाश्ता आपको कर सकता है बोर, तो ऐसे में इस बार ऑमलेट स्विस रोल करें ट्राई। ...और पढ़ें

    नाश्ते के लिए ट्विस्ट के साथ बनाएं ऑमलेट, हर किसी को आएगी पसंद ये डिश
    नाश्ते के लिए ट्विस्ट के साथ बनाएं ऑमलेट, हर किसी को आएगी पसंद ये डिश

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    2 अंडे, 2-3 पालक बारीक कटी हुई, 1 पत्तागोभी बारीक कटी, 1/2 गाजर बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच दही, स्वादानुसार नमक और तेल।

    विधि :

    - अंडों को फेंट लें।
    - सभी सब्जियों को एक बर्तन में डाल कर मैश करें।
    - इसमें सूजी और बेसन, मिर्च, जीरा, दही स्वादानुसार नमक मिलाएं।
    - अंडा डाल कर सारी चीज़ों को एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें।
    - नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें। इस पर तैयार मिश्रण डालकर थोड़ी देर ढक दें।
    - कुछ देर बाद इसे पलट कर भी पका लें। इसे प्लेट में निकाल लें।
    - चाकू से लंबी-लंबी पटि्टयां काट लें और रोल करें।
    - इसे टिफिन में सॉस के साथ पैक करें।

    Pic credit- freepik