Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 01:53 PM (IST)

    अगर आप शाम की छोटी मोटी भूख के ल‍िए कुछ नाश्‍ते की तलाश में हैं तो पनीर शेजवान ब्रेड रोल एक आसान और स्‍वाद‍िष्‍ट व‍िकल्‍प हो सकता है। इसे बनाना भी बहु ...और पढ़ें

    शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी
    शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    स्टफिंग के लिए

    • पनीर 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
    • शेजवान सॉस तीन बड़े चम्मच
    • प्याज एक बारीक कटा हुआ
    • शिमला मिर्च एक बारीक कटी हुई
    • हरी मिर्च
    • नमक स्वादानुसार
    • काली मिर्च पाउडर ए‍क चौथाई चम्मच
    • तेल ए‍क बड़ा चम्मच
    • हरा धनिया दो बड़े चम्मच (कटा हुआ)

    रोल बनाने के लिए

    • ब्रेड स्लाइस आठ किनारे काट लें
    • पानी जरूरत के अनुसार (ब्रेड को गीला करने के लिए)
    • मैदा दो बड़े चम्मच
    • पानी दो बड़े चम्मच (स्‍लरी बनाने के लिए)
    • तेल डीप फ्राई करने के लिए

    विधि :

    • एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक भून लें।
    • हरी मिर्च, पनीर, शेजवान सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
    • स्टफिंग को ठंडा होने दें।
    • अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें।
    • ब्रेड को हल्का पानी छिड़ककर बेलन से बेल लें।
    • बीच में स्टफिंग रखकर रोल की तरह टाइट रोल कर लें।
    • किनारे बंद करने के लिए मैदा-पानी की स्‍लरी लगाएं।
    • अब कड़ाही में तेल गर्म करें।
    • ब्रेड रोल को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
    • आपका पनीर शेजवान ब्रेड रोल तैयार है।
    • गरमागरम पनीर शेजवान ब्रेड रोल को टोमैटो केचअप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।
    Image Credit- Freepik