Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pongal 2025: बिना पायसम अधूरा है पोंगल का त्योहार, इस सिंपल रेसिपी से करें तैयार

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jan 2025 10:47 AM (IST)

    पोंगल (Pongal 2025) का त्योहार दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है पोंगल का भोग, जिसमें पायसम एक प्रमुख व ...और पढ़ें

    Pongal 2025: बिना पायसम अधूरा है पोंगल का त्योहार, इस सिंपल रेसिपी से करें तैयार
    Pongal 2025: बिना पायसम अधूरा है पोंगल का त्योहार, इस सिंपल रेसिपी से करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • चावल (बासमती या इंडियन परमेल) - 1 कप
    • दूध - 3 कप
    • गुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
    • नारियल का दूध - 1 कप
    • घी - 2-3 टेबलस्पून
    • काजू - 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
    • किशमिश - 1/4 कप
    • इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
    • केसर - कुछ धागे

    विधि :

    • चावल को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
    • एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें।
    • जब दूध उबलने लगे तो इसमें भिगोए हुए चावल डाल दें और लगातार चलाते रहें।
    • चावल के पकने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह मिला लें।
    • जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो इसमें नारियल का दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
    • पायसम के गाढ़ा होने पर इसमें काजू और किशमिश डालें।
    • अंत में इलायची पाउडर और केसर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
    • पायसम को कटे हुए बादाम या पिस्ता से गार्निश करें।
    (Picture Courtesy: Freepik)