Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों के लंच के लिए परफेक्ट है आलू सैंडविच, नोट कर लें बनाने की आसान रेसिपी

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 03:32 PM (GMT+05:30)

    सैंडविच एक ऐसी डिश है, जिसे बनाना आसान है और यह स्वाद में भी बेहतरीन होता है। आलू सैंडविच एक पौष्टिक और टेस्टी नाश्ता या स्नैक्स ऑप्शन है जिसे आप किसी ...और पढ़ें

    बच्चों के लंच के लिए परफेक्ट है आलू सैंडविच, नोट कर लें बनाने की आसान रेसिपी
    बच्चों के लंच के लिए परफेक्ट है आलू सैंडविच, नोट कर लें बनाने की आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 4 ब्रेड स्लाइस (मल्टीग्रेन, ब्राउन या वाइट ब्रेड)
    • 2 मध्यम आकार के उबले आलू
    • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
    • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    • 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
    • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
    • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
    • स्वादानुसार नमक
    • 1 बड़ा चम्मच ताजी हरी धनिया पत्ती (कटी हुई)
    • 1 बड़ा चम्मच तेल या मक्खन
    • चटनी या सॉस

    विधि :

    • सबसे पहले आलू को उबालकर उनका छिलका उतार लें और मैश करके रख दें।
    • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें।
    • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • फिर हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें।
    • अब मैश किए हुए आलू, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • आखिर में हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। मिक्सचर तैयार है।
    • एक स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं और दूसरे स्लाइस से ढक दें।
    • अगर चाहें तो सैंडविच को ग्रील या सैंडविच मेकर में सेक कर क्रिस्पी बना सकते हैं। या फिर मक्खन या बटर लगाकर तवा पर भी सेक सकते हैं।
    • सैंडविच को बीच से काट लें और टोमैटो केचअप, हरी चटनी या मिंट चटनी के साथ सर्व करें।
    (Picture Courtesy: Freepik)