Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी Oats Poha, पढ़िए इसकी सिंपल रेसिपी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Wed, 18 Dec 2024 08:31 PM (IST)

    क्या आपको भी सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन करता है? अगर हां, तो ओट्स का पोहा (Oats Poha) आपके लिए परफेक्ट हैं! ओट्स न सिर्फ स्वाद ...और पढ़ें

    ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी Oats Poha, पढ़िए इसकी सिंपल रेसिपी
    ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी Oats Poha, पढ़िए इसकी सिंपल रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 कप ओट्स
    • 1 कप पतला कटा हुआ प्याज
    • 1/2 कप मटर
    • 1/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
    • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    • 1 इंच अदरक (कद्दूकस की हुई)
    • 1/2 चम्मच जीरा
    • 1/2 चम्मच राई
    • 2-3 करी पत्ता
    • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
    • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • नमक स्वादानुसार
    • नींबू का रस स्वादानुसार
    • हरा धनिया बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
    • तेल

    विधि :

    • ओट्स पोहा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। यह उन्हें नरम बना देगा।
    • इसके बाद प्याज, मटर, गाजर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काट लें।
    • अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और राई डालें। जब ये चटकने लगें तो करी पत्ता डालें।
    • फिर पैन में कटा हुआ प्याज, मटर, गाजर, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब भूनी हुई सब्जियों में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • इसके बाद भिगोए हुए ओट्स का पानी निचोड़कर पैन में डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब पैन को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
    • इसके बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • बस तैयार है आपका ओट्स पोहा। इसमें नींबू का रस निचोड़कर गरमागरम सर्व करें।
    (Image Source: Instagram)