Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सरसों का साग, यहां जाने बनाने की आसान विधि

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 04:49 PM (IST)

    सर्दियों का सीजन आते ही खाने के लिए कई तरह के साग भी मिलने लगते हैं। सर्दियों में का साग सबसे ज्यादा लोकप्रिय और मशहूर है। अगर आपके घर में भी सभी इसे ...और पढ़ें

    सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सरसों का साग, यहां जाने बनाने की आसान विधि
    सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सरसों का साग, यहां जाने बनाने की आसान विधि

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    • आधा किलो सरसों का साग
    • 250 ग्राम बथवा
    • 250 ग्राम पालक
    • बारीक कटी हुए 15 लहसुन
    • 12 से 15 बारीक कटी हरी मिर्च
    • बारीक कटा 2 इंच अदरक का टुकड़ा
    • तीन चम्मच मक्के का आटा
    • स्वादानुसार नमक
    तड़के के लिए

    • एक बारीक कटी प्याज
    • दो चम्मच देसी घी
    • एक बारीक कटा टमाटर
    • दो बारीक कटी हरी मिर्च
    • एक इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दुकस)
    • कद्दुकस की लहसुन की पांच कलियां
    • आधा चम्मच धनिया पाउडर
    • चुटकीभर नमक

    विधि :

    • सबसे पहले सरसों, पालक और बथवे को अच्छी तरह साफ करके धोकर बरीक-बारीक काट लें।अब इसे किसी गहरे बर्तन या प्रेशर कूकर में डालकर उबाल लें।
    • उबले हुए साग में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाकर मथनी से हल्का सा मैश कर लें।
    • अब तीन चम्मच मक्के का आटा और तीन चम्मच गर्म पानी डालकर इसे अच्छे से घोट लें।
    • एक पैन में दो चम्मच देसी घी डालें और फिर इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनें।
    • इसके बाद इसमें लहसुन और अदरक डालकर तीन से चार मिनट तक और भूनें।
    • इसके बाद टमाटर, नमक,धनिया पाउडर इसे अच्छी तरह से पका लें।
    • प्याज-टमाटर अच्छे से पक जाने के बाद इसमें साग मिलाकर इसे कुछ देर हल्की आंच पर पकाएं।
    • अब एक पैन में दो चम्मच देसी घी डालें और उसमें थोड़ी सी हींग, जीरा और तीन सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई करें।
    • अंत में इस तड़के को साग के ऊपर डालकर गर्मागर्म साग का आनंद उठाएं।