Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाश्ते में झटपट बनाएं सूजी का हेल्दी उपमा, इस आसान रेसिपी से तैयार करें डिश

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 02:50 PM (GMT+05:30)

    ठंड के मौसम में अक्सर सुबह उठने में काफी देरी हो जाती है। ऐसे में जल्दी बनने वाला नाश्ता खाकर आप बिना लेट हुए अपने काम पर जा सकते हैं। अगर आप भी ऐसी ह ...और पढ़ें

    नाश्ते में झटपट बनाएं सूजी का हेल्दी उपमा, इस आसान रेसिपी से तैयार करें डिश
    नाश्ते में झटपट बनाएं सूजी का हेल्दी उपमा, इस आसान रेसिपी से तैयार करें डिश

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    • एक कप सूजी
    • एक चम्मच चना दाल
    • एक चम्मच उड़द दाल
    • एक कटी प्याज
    • एक कटा टमाटर
    • आधा चम्मच अदरक (कद्दूकस)
    • 2 बारीक कटी गाजर
    • 8-10 हरी मटर
    • एक बारीक कटी शिमला मिर्च
    • 5-6 कढ़ी पत्ते
    • 2 कटी हरी मिर्च
    • घी
    • तेल
    • स्वादानुसार नमक

    विधि :

    • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर सूजी को कुछ देर तक भूरा होने तक भूनें।
    • अब सूजी को अलग निकालकर रख लें और कढ़ाई में तेल डालकर राई, हींग, कढ़ी पत्ते, उड़द दाल, चना दाल को पकाएं।
    • अच्छे से भुन जाने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस अदरक डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।
    • इसके बाद इसमें कटी गाजर, मटर दाने, शिमला मिर्च टमाटर और नमक डालकर पकने दें।
    • 2-3 मिनट पकने के बाद इसमें डेढ़ कप पानी डालें और इसे थोड़ी देर उबलने के लिए छोड़े दें।
    • जब पानी उबलने लगे तो इसमें भुनी हुई सूजी डाले और इसे अच्छे से पकाएं।
    • 3 से 4 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू डालकर इस गर्मागर्म सर्व करें।

    Picture Courtesy: Freepik