Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सादा इडली खाकर ऊब गया है मन, तो इस तरीके से दें इसे नया ट्विस्ट

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 02:05 PM (IST)

    शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे इडली पसंद नहीं। साउथ इंडियन खाना लगभग हर किसी की पसंद होता है। लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। हालांकि, हर बार एक भी तरह की इडल ...और पढ़ें

    सादा इडली खाकर ऊब गया है मन, तो इस तरीके से दें इसे नया ट्विस्ट
    सादा इडली खाकर ऊब गया है मन, तो इस तरीके से दें इसे नया ट्विस्ट

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
    • 3-4 बारीक कटी हरी प्याज
    • 2-3 बड़े चम्मच हरे प्याज के पत्ते
    • 2 बड़े चम्मच तेल
    • 8 इडली
    • लगाने के लिए शेजवान सॉस
    • नमक स्वादानुसार
    • लाल मिर्च पाउडर छिड़कने के लिए
    • स्वादानुसार चाट मसाला
    • पाव भाजी मसाला छिड़कने के लिए
    • हरी मिर्च की चटनी
    • 1 नींबू
    • 4 चम्मच मक्खन

    विधि :

    • सबसे पहले एक कटोरे में कद्दूकस की हुई गाजर हरी प्याज के टुकड़े और कटे हुए हरी प्याज के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गर्म करें और उस पर इडली रखकर सभी पर थोड़ा सा शेजवान सॉस लगाएं और समान रूप से फैलाएं।
    • फिर सभी इडली के ऊपर तैयार किया गया मिश्रण भी डालें।
    • इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला, पाव भाजी मसाला और हरी मिर्च की चटनी इस पर लगाएं।
    • फिर नींबू निचोड़ें और किनारों पर मक्खन लगाकर एक मिनट तक पकाएं। फिर तवे को आंच से उतार लें।
    • अब सर्विंग प्लेट में इसे निकालें और कटे हुए हरी प्याज के पत्तों से सजाएं और गरमागरम परोसें।