Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेजर्ट में बनाना है कुछ डिफरेंट, तो 'बादाम फिरनी' है एक अच्छा ऑप्शन

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 12:10 PM (GMT+05:30)

    दिवाली एक दिन का त्योहार नहीं बल्कि कई दिनों तक चलता है, रोजाना घरों में कुछ न कुछ मीठा बनता रहता है, तो कुछ स्पेशल बनाने का दिल हो, तो ट्राय करें बाद ...और पढ़ें

    डेजर्ट में बनाना है कुछ डिफरेंट, तो 'बादाम फिरनी' है एक अच्छा ऑप्शन
    डेजर्ट में बनाना है कुछ डिफरेंट, तो 'बादाम फिरनी' है एक अच्छा ऑप्शन

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    बादाम मिल्क- 1 लीटर, ब्राउन राइस- 1/4 कप, हरी इलायची- 4, केसर- 1/4 टीस्पून, 1/3 गुड़ का पाउडर या ब्राउन शुगर- 1/3 कप, 2 टेबलस्पून कटे बादाम

    विधि :

    - ब्राउन राइस को धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद पानी से निकालकर किचन टॉवेल पर रख दें जिससे ये पूरी तरह सूख जाए।
    - इसके बाद इसे, हरी इलायची और केसर के साथ दरदरा पीस लें। बहुत बारीक नहीं करना है।
    - एक गहरी तली वाले बर्तन में बादाम मिल्क उबलने के लिए रख दें। धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए तक तब पकाएं जब तक कि ये आधा न रह जाए।
    - अब इसमें पिसा हुआ चावल डालें। अब चावल को सॉफ्ट होने तक पकाएं।
    - फिरनी जब गाढ़ी हो जाए तब इसमें गुड़ का पाउडर मिक्स करें। 2 से 3 मिनट तक और पकाएं जिससे गुड़ अच्छी तरह मिक्स हो जाए। इसके बाद गैस ऑफ कर दें।
    - तैयार है बादाम फिरनी सर्व करने के लिए।

    Pic credit- freepik