यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti special: इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं होती हैं दूर
मान्यतानुरार, मकर संक्रांति पर बनाई जाने वाले खिचड़ी में डाली जाने वाली उड़द की दाल का संबंध शनि देव, हल्दी का संबंध गुरु और सब्जियों का संबंध बुध ग्र ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
उड़द दाल छिलके वाली- 1/2 कप, चावल- 1 कप, घी- 2 टीस्पून, जीरा- 1 टीस्पून, हींग- 1 टीस्पून, हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून, पानी- 2 कप, नमक- स्वादानुसार
विधि :
उड़द दाल को अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
चावल को बस 15 मिनट भिगोने की जरूरत होती है। तो इसे उस हिसाब से भिगो दें।
प्रेशर कुकर को गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें घी डालकर अच्छे से गर्म होने दें।
इसके बाद इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं।
अब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
इसके बाद बारी है चावल और दाल मिक्स करने की। इसी के साथ ही इसमें नमक भी मिला दें।
2 मिनट चलाने के बाद इसमें पानी डालकर ढक्कन लगा दें और दो सीटी आने तक पकाएं।
प्रेशर को खुद से निकल जाने दें।
सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़ा और घी डाल लें।
अचार, पापड़ और दही के साथ परोसें।
वैसे आप चाहें तो खिचड़ी को प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन के तड़के से भी छौंक सकते हैं।
Pic credit- funfoodfrolic