यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Beetroot Halwa: सर्दियों में स्वाद और सेहत का अनोखा मेल है चुकंदर का हलवा, नोट करें इसे बनाने की आसान रेसिपी
चुकंदर की मिठास और सेहत का जादू! जी हां, सही पढ़ा आपने। क्या आप भी इस सर्दी गाजर के हलवे से थोड़ा अलग हटकर कुछ और स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना चाहते हैं? ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 500 ग्राम चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 लीटर दूध
- 200 ग्राम चीनी
- 50 ग्राम घी
- 25 ग्राम बादाम (कटे हुए)
- 25 ग्राम काजू (कटे हुए)
- 10-12 किशमिश
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/4 टीस्पून केसर (दूध में भिगोया हुआ)
विधि :
- चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देसी घी गरम करें और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और फिर गैस की आंच को मीडियम रखें और लगातार चलाते हुए इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए।
- दूध आधा रह जाने पर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब गैस की आंच को धीमी कर दें और लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए।
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- आखिर में इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- हलवे को एक प्याले में निकालें और ऊपर से कुछ बादाम और काजू से सजाएं। गरमागरम हलवा परोसें।