Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खास मौकों पर मेहमानों का द‍िल जीत लेगी Rabdi Kheer, बार-बार मांगकर खाएंगे लोग

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Apr 2025 04:42 PM (IST)

    अगर आपके यहां कोई पार्टी है तो आप उस मौके पर रबड़ी खीर बनाकर मेहमानों को खुश कर सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेक‍िन ये खाने में बेहद ...और पढ़ें

    खास मौकों पर मेहमानों का द‍िल जीत लेगी Rabdi Kheer, बार-बार मांगकर खाएंगे लोग
    खास मौकों पर मेहमानों का द‍िल जीत लेगी Rabdi Kheer, बार-बार मांगकर खाएंगे लोग

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
    • रबड़ी- 1 कप (घनी और मीठी रबड़ी)
    • चावल- 1/4 कप (धोकर 30 मिनट भिगो दें)
    • चीनी- 1/3 कप (स्वादानुसार)
    • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • बादाम- बारीक कटे हुए
    • पिस्ता- बारीक कटे हुए
    • केसर- कुछ धागे
    • घी- 1 छोटा चम्मच

    विधि :

    • एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल लें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।
    • अब दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुए चावल डालें। धीमी आंच पर पकने दें जब तक चावल नरम न हो जाए। इसमें 15 से 20 मिनट लग सकते हैं। ध्यान रहे कि दूध गाढ़ा होता जाए।
    • जब चावल पूरी तरह से पक जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी, कटे हुए बादाम-पिस्ता और इलायची पाउडर डालें। 5 मिनट तक पकाएं।
    • अब इसमें तैयार रबड़ी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट के ल‍िए और पकाएं ताकि रबड़ी का स्वाद पूरी खीर में समा जाए।
    • थोड़ा-सा गर्म दूध लेकर उसमें केसर भिगो दें और खीर में मिलाएं। सर्व करते समय ऊपर से सूखे मेवे डालकर सजा दें।
    • इसे गरमा-गरम या ठंडा दोनों तरीकों से परोसा जा सकता है।
    Image Credit- Freepik