Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाने में बेहद लाजवाब लगती है ब्रेड रसमलाई, बस जान लें इसे बनाने का आसान तरीका

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 03 May 2025 05:07 PM (IST)

    ब्रेड रसमलाई आसानी से बनने वाली मि‍ठाई है। इसे हर कोई खाना पसंद करेगा। एक बार हमारे द्वारा बताई गई आसान रेस‍िपी को जरूर ट्राई करें। ...और पढ़ें

    खाने में बेहद लाजवाब लगती है ब्रेड रसमलाई, बस जान लें इसे बनाने का आसान तरीका
    खाने में बेहद लाजवाब लगती है ब्रेड रसमलाई, बस जान लें इसे बनाने का आसान तरीका

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    रबड़ी के लिए

    • 2 कप फुल क्रीम दूध
    • 1/4 कप कंडेस्ड मिल्क
    • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
    • केसर के धागे (गरम दूध में भिगोए हुए)
    • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे

    ब्रेड के लिए

    • 4 सफेद ब्रेड स्लाइस
    • 1 बड़ा चम्मच दूध
    • 1/2 चम्मच घी

    विधि :

    • एक नॉन-स्टिक पैन में दूध गरम करें।
    • दूध को गाढ़ा होने तक उबालें, लगभग आधा रह जाए। किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरच कर दूध में मिलाते रहें।
    • अब कंडेस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।
    • इलायची पाउडर और केसर का दूध डालकर मिला लें।
    • रबड़ी को ठंडा होने के ल‍िए रख दें।
    • ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें।
    • आप चाहें तो कुकी कटर या गिलास की मदद से ब्रेड को गोल आकार में काट सकते हैं।
    • एक प्लेट में थोड़ा सा दूध लें। ब्रेड के टुकड़ों को हल्के से दोनों तरफ से दूध में डुबोएं। ध्यान रहे कि ब्रेड ज्यादा गीली न हो।
    • अब एक तवे पर थोड़ा सा घी गरम करें और ब्रेड के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। इससे वे रबड़ी में घुलेंगे नहीं।
    • ठंडी रबड़ी को एक सर्विंग प्लेट या कटोरे में डालें।
    • अब ब्रेड के टुकड़ों को रबड़ी के ऊपर रखें।
    • ब्रेड के ऊपर थोड़ी और ठंडी रबड़ी डालें ताकि वे अच्छी तरह से भीग जाएं।
    • कटे हुए मेवों से गार्निश करें।
    • ब्रेड रसमलाई खाने के ल‍िए तैयार है।
    • इसे ठंडा करके ही परोसें।
    Image Credit- Freepik