Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस रेस‍िपी से झटपट तैयार करें होटल जैसी चावल वाली खीर, खाने में आएगा जबरदस्‍त स्‍वाद

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 23 May 2025 08:35 PM (IST)

    चावल की खीर सभी को खूब पसंद आती है। इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेक‍िन इसका स्‍वाद लाजवाब होता है। ...और पढ़ें

    इस रेस‍िपी से झटपट तैयार करें होटल जैसी चावल वाली खीर, खाने में आएगा जबरदस्‍त स्‍वाद
    इस रेस‍िपी से झटपट तैयार करें होटल जैसी चावल वाली खीर, खाने में आएगा जबरदस्‍त स्‍वाद

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • दूध- 1 लीटर
    • चावल- 50 ग्राम
    • चीनी या म‍िल्‍क मेड- स्वादानुसार
    • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए
    • केसर
    • घी- 1 छोटा चम्मच

    विधि :

    • चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के ल‍िए भिगो दें।
    • एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें।
    • अब पानी छानकर भीगे हुए चावल दूध में डालें।
    • धीमी आंच पर चावल को दूध में पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।
    • चावल अच्छे से पक जाने पर उसमें चीनी या म‍िल्‍क मेड डालें।
    • इसके बाद इलायची पाउडर और केसर डालें। 5-7 मिनट और पकाएं।
    • अब घी में भूने हुए ड्राई फ्रूट्स खीर में डाल दें।
    • इसे गर्म या ठंडा, जैसा मन चाहे वैसा परोस सकते हैं।
    Image Credit- Freepik