Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है सूजी का लड्डू, इसे बनाना भी है बेहद आसान; जरूर करें ट्राई

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 27 Apr 2025 05:24 PM (GMT+05:30)

    सूजी का लड्डू एक आसान रेसि‍पी है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। एक बार आपको भी घर पर जरूर इस रेस‍िपी को ट्राई करना चाह‍िए। ...और पढ़ें

    खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है सूजी का लड्डू, इसे बनाना भी है बेहद आसान; जरूर करें ट्राई
    खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है सूजी का लड्डू, इसे बनाना भी है बेहद आसान; जरूर करें ट्राई

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • 1 कप रवा
    • आधा कप घी
    • चीनी (स्वादानुसार)
    • ¼ कप पानी
    • ¼ चम्मच इलायची पाउडर
    • 8-10 किशमिश
    • 8-10 बादाम बारीक कटे हुए
    • 4-5 काजू, बारीक कटे हुए

    विधि :

    • एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें। उसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब उसे एक प्लेट में निकाल लें और कढ़ाई को साफ कर लें। अब चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। चीनी को पानी में घुलने दें और एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।
    • अब भुनी हुई सूजी को चाशनी में डालें। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सूजी चाशनी को सोख ले। अब इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    • अब मिश्रण थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप इसे छू सकें। अपने हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर गोल आकार के लड्डू बनाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े लड्डू बना सकते हैं।
    • आप लड्डुओं को कटे हुए पिस्ता या बादाम से सजा सकते हैं।
    • लड्डुओं को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडे होने के बाद ये थोड़े सख्त हो जाएंगे और इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
    Image Credit- Freepik