यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर पर ही चाहिए गुरुद्वारे जैसा स्वाद, तो ट्राई कीजिए आटे का हलवा बनाने की यह रेसिपी
मीठे का जिक्र हो और हलवा याद न आए, ऐसा भला कहां ही हो सकता है। बच्चे हों या बड़े, सभी इसे खाना खूब पसंद करते हैं। आपने सूजी, गाजर और मूंग दाल जैसे कई ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- गेंहू का मोटा आटा- 1 कप
- घी- 1 कप
- पानी- 2 कप
- चीनी- 1 कप
विधि :
- सबसे पहले एक मोटे तले की कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें।
- गैस की फ्लेम को लो टू मीडियम रखकर इसमें आटा डाल दें और लगातार चलाते हुए इसे भून लें।
- इसे लगातार चलाते रहें, जिससे आटे में गुठलियां न पड़े। इसमें आपको 15 से 20 मिनट का वक्त लगेगा।
- अब इसमें पानी डाल दें और चलाते रहें। आटा फूल जाए, तो इसमें चीनी भी एड कर दें।
- इसे लगातार लो फ्लेम पर भूनते रहें। धीरे-धीरे घी अलग होने लगेगा और हलवा सुनहरे रंग का हो जाएगा।
- बस अब तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी हलवा, इसे गर्मागर्म सर्व करें।