यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 4 चीजों से घर पर बनाएं Mishti Doi, बेहद आसान है रेसिपी; खाने में आ जाएगा मजा
Mishti Doi एक बंगाली डेजर्ट है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ये गर्मियों में खूब पसंद की जाती है। आप इस आसान रेसिपी से इसे घर पर बना सकते हैं। ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- फुल क्रीम दूध 1 लीटर
- शक्कर स्वादानुसार
- गुड़ या ब्राउन शुगर 1/4 कप पूरी तरह से ऑप्शनल
- दही 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर
विधि :
- सबसे पहले दूध को उबाल लें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने दें। लगभग दूध को आधा हो जाने दें।
- अब इसमें चीनी और थोड़ा गुड़ भी मिला दें। गुड़ डालते समय ध्यान रखें कि आंच धीमी हो। वरना दूध फट जाएगा। इसे अच्छे से मिलाएं जब तक सब घुल न जाए।
- इसके बाद दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब ये गुनगुना हो जाए तो इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं।
- इसके बाद इसे किसी मिट्टी या कांच के बर्तन में डालें और ढककर 8 से 10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।
- जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसे फ्रिज में रख दें चार से पांच घंटे के लिए।
- अब ऊपर से इलायची पाउडर छिड़क कर सर्व करें।