यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बकरीद पर इस रेसिपी से मेहमानों के लिए बनाएं Sheer Khurma, सभी को खूब पसंद आएगा स्वाद
भारत में 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। आप मेहमानों के लिए इस दिन आसार रेसिपी के साथ शीर खुरमा बना सकते हैं। ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- दूध 1 लीटर
- सेवईं आधा कप भुनी हुई
- खजूर 8 से 10 बारीक कटे हुए
- चीनी स्वादानुसार
- घी 2 बड़े चम्मच
- काजू
- बादाम
- पिस्ता
- किशमिश
- छोटी इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
- केसर के धागे
- गुलाब जल 1 छोटा चम्मच
विधि :
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक गहरे पैन में उबालें जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- अब एक दूसरे पैन में घी गरम करें और उसमें सेवईं डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद उसी गर्तन में ड्राई फ्रूट्स भून लें।
- अब भुनी हुई सेवईं और मेवे को उबले हुए दूध में डालें। साथ ही कटे हुए खजूर भी डालें।
- इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डाल कर कुछ देर के लिए पका लें।
- अब इसमें केसर और गुलाब जल भी डालें।
- आपका शीर खुरमा तैयार है।
- इसे गरम या ठंडा दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं।