यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएंगे आलू के 3 नुस्खे, नहीं होगी स्लीवलेस कपड़े पहनने में शर्मिंदगी
डार्क अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस कपड़े पहनने में काफी संकोच महसूस होता है। वैक्सिंग शेविंग आदि की वजह से अंडरआर्म्स काफी डार्क नजर आते हैं। अंडरआर् ...और पढ़ें

HighLights
- शेविंग आदि के कारण अंडरआर्म्स का रंग डार्क हो जाता है
- अंडरआर्म्स का कलर लाइट करने में आलू काफी कारगर है
- आलू के कुछ नुस्खों से अंडरआर्म्स की डार्कनेस दूर कर सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडरआर्म्स का रंग डार्क होना (Dark Underarms) एक बेहद कॉमन प्रॉबल है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। वैक्सिंग, शेविंग, डियोडोरेंट, हार्मोनल इंबैलेंस आदि की वजह से अंडरआर्म्स की स्किन पिग्मेंटेड हो जाती है, जिससे वह डार्क नजर आने लगती है। गर्मियों में यह ज्यादा परेशानी का कारण बन जाता है, क्योंकि डार्क अंडरआर्म्स की वजह से स्लीव्स लेस कपड़े पहनने में काफी संकोच महसूस होता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। आलू का इस्तेमाल (Potato Remedies for Dark Underarms) करके आप अपनी अंडरआर्म्स की स्किन का रंग लाइट कर सकती हैं। आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं अंडरआर्म्स की ब्लैकनेस दूर करने के लिए आलू का कैसे इस्तेमाल करें।
आलू का रस और नींबू का रस
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और पिगमेंटेशन को कम करता है। वहीं, आलू का रस स्किन को नेचुरल तरीके से हल्का करने में मदद करता है।
सामग्री-
- 1 आलू
- 1 चम्मच नींबू का रस
विधि-
- आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इस पेस्ट को कॉटन बॉल की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: महंगे शैम्पू को कहें बाय और घर में रखी इन चीजों से धोएं बाल; स्कैल्प होगा साफ, बालों में आएगी चमक
खबरें और भी
आलू और शहद
शहद में मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं।
सामग्री-
- 1 आलू
- 1 चम्मच शहद
विधि-
- आलू को पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
- इसमें शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार इसे रिपीट करें।
आलू और बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को साफ करता है।
सामग्री-
- 1 आलू
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
विधि-
- आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
- इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर सर्कुलर मोशन में लगाएं।
- 10 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करके धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: Hair Fall रोकने के लिए करें इन 3 ऑयल्स का इस्तेमाल; नए बाल उगाने में भी करेंगे मदद!