Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निखरी बेदाग त्वचा के लिए लगाएं सत्तू से बने 3 तरह के फेस पैक, खिल उठेगा बेजान चेहरा

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 08:35 AM (IST)

    निखरी हुई ग्लोइंग स्किन की चाह किसे नहीं होती और इसे पाने के लिए लोग कितने ही पैसे भी खर्च करते हैं। हालांकि सत्तू की मदद से आप घर पर ही अपनी स्किन को ...और पढ़ें

    सत्तू से मिलेगी निखरी हुई त्वचा (Picture Courtesy: Freepik)
    सत्तू से मिलेगी निखरी हुई त्वचा (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है।
    2. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. ये स्किन के डेड सेल्स साफ करने और निखारने में मदद करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sattu Face Packs: सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है और आमतौर पर इसे गर्मियों के दिनों में पिया जाता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पोषण भी। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि, ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व, त्वचा को गहराई से पोषण देकर, इसे हेल्दी, टोन्ड और फ्रेश बनाते हैं।

    इसलिए आप घर पर सत्तू से बने फेस पैक भी ट्राई कर सकते हैं। ये फेस पैक आपके चेहरे को नेचुरल शाइन देने और त्वचा की समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम सत्तू से बने तीन अलग-अलग फेस पैक के बारे में जानेंगे, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाएंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    सत्तू और हल्दी फेस पैक

    सामग्री:

    • 2 चम्मच सत्तू
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1 चम्मच शहद
    • गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)

    विधि:

    यह भी पढ़ें: चुकंदर के पाउडर से चेहरे को मिलेगा बेदाग निखार, बस जान लें कैसे करना है इस्तेमाल

    सत्तू और नींबू फेस पैक

    सामग्री:

    • 2 चम्मच सत्तू
    • 1 चम्मच नींबू का रस
    • 1 चम्मच दही
    • 1 चम्मच शहद

    विधि:

    • सत्तू में नींबू का रस, दही, और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
    • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
    • फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    सत्तू और बेसन फेस पैक

    सामग्री:

    • 2 चम्मच सत्तू
    • 1 चम्मच बेसन
    • 1 चम्मच दही
    • 1/2 चम्मच शहद

    विधि:

    • सत्तू और बेसन को एक कटोरी में मिलाएं।
    • इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बनाएं।
    • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें।
    • फिर गुनगुने पानी से धो लें।

    सत्तू फेस पैक के फायदे

    • निखार- यह त्वचा को चमक और निखार देता है।
    • डेड सेल्स हटाना- सत्तू के एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा के डेड सेल्स को हटाते हैं।
    • मुंहासे और दाग- धब्बे कम करना- शहद और गुलाब जल के साथ मिलकर सत्तू मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करता है
    • त्वचा को पोषण- सत्तू में मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे वह स्वस्थ और ताजगी भरी दिखती है।

    यह भी पढ़ें: चेहरे का रंग पड़ने लगा है काला? तो समझें क्या हो सकती है वजह और कैसे करें इससे बचाव