Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Premature Greying Causes: वक्त से पहले इन 4 कारणों से सफद होने लगते हैं बाल, इससे बचने के तरीके भी जान लें

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 04:17 PM (IST)

    Premature Greying Causes कई लोग वक्त से पहले बालों के सफेद होने से जूझते हैं। आपने अपने स्कूल या कॉलेज में भी ऐसे लड़कों या लड़िकयों को देखा होगा जिनक ...और पढ़ें

    Premature Greying Causes: कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल
    Premature Greying Causes: कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Premature Greying Causes: उम्र के साथ बालों का सफेद होना या कमज़ोर होना एक आम बात है, लेकिन आपने ऐसे भी कई लोगों को देखा होगा, जिनके बाल कम उम्र में ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं? आइए जानें..

    कम उम्र में बालों क्यों हो जाते हैं सफेद?

    वक्त से पहले बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवंशिकता से लेकर पर्यावरण तक कई कारण हैं।

    1. हरेडिटेरी

    पुरुषों, महिलाओं में वक्त से पहले बालों के सफेद होने के पीछे हरेडिटेरी भी एक अहम कारण हो सकता है। अगर आपके परिवार में सभी के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो आपके साथ भी ऐसा होने की संभावना ज़्यादा है। एक बार बाल सफेद होना शुरू हो जाएं, तो किसी भी तरह के उपाय इसे बदल नहीं सकते।

    2. मेलानिन का कम प्रोडक्शन

    हेयर फॉलीकल्स के सेल्स दो तरह के पिग्मेंट का उत्पादन करते हैं, जिन्हें फोमेलानिन और यूमेलानिन कहते हैं। ये दो पिग्मेंट मिलकर हमें प्राकृतिक रंग देते हैं, लेकिन उम्र के साथ इनका उत्पादन कम होने लगता है और बाल ग्रे या सफेद होना शुरू हो जाते हैं।

    3. तनाव

    तनाव एक ऐसी चीज़ है, जो किसी को किसी भी वक्त प्रभावित कर सकती है। आप किस तरह के तनाव से गुज़र रहे हैं, इसका असर आप कैसा महसूस करते हैं और कैसे दिखते हैं, इस पर पड़ता है। तनाव मानसिक, शारीरिक के साथ आपके लुक्स पर भी असर करता है।

    खबरें और भी

    4. विटामिन और पोषण की कमी

    विटामिन-बी12 एक ज़रूरी और महत्वपूर्ण विटामिन है, जो आपके तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य, मस्तिष्क के काम, साथ ही हृदय की मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है। यह रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी योगदान देता है। इसका मतलब हमें इसकी काफी ज़रूरत होती है, क्योंकि हमारा शरीर 90 फीसदी पानी और प्रोटीन से बना है। मछली और मांस से हमें पोटेशियम मिलता है, जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है।

    क्या इसे रोकने के लिए कुछ किया जा सकता है?

    करी पत्ता और नरियल तेल

    हमें यकीन है कि आप नारियल तेल के फायदों के बारे में जानते होंगे, इसमें करी पत्तों को मिलाकर जाए, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। यह मिश्रण बालों की लंबाई और मात्रा बढ़ाता है और पोषण भी देता है। इससे स्कैल्प पर मसाज करने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और नमी भी मिलती है।

    तोरई और ज़ैतून का तेल

    वक्त से पहले बालों को सफेद होने से तोरई बचा सकती है। तोरई को छोटा-छोटा काट लें और इसे सुखा लें। फिर इसे ज़ैतून के तेल में तीन से चार दिनों तक डुबो कर रखें। चार दिन के बाद इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक ये काला न हो जाए। अब हफ्ते में दो बार इस तेल से स्कैल्प की मालिश करें।

    प्याज़ और नींबू के रस का हेयर पैक

    बालों के लिए प्याज़ का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। प्याज़ का रस आप अपने हेयर केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। प्याज़ न सिर्फ बालों को सफेद होने से बचाती है, बल्कि इसमें मोजूद विटामिन-सी बालों को चमक भी देता है।

    महेंदी और अंडे का हेयर पैक

    बालों में महेंदी लगाने की परंपरा ऐसे ही नहीं है, महेंदी बालों को पोषण देकर इन्हें वक्त से पहले सफेद होने से बचाती है। आप महेंदी में अंडा और नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

    सरसों का तेल

    सरसों का तेल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह बालों की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो आपके बालों को पोषण देने का काम करता है। साथ ही यह तेल आपके बालों को वक्त से पहले सफेद होने से भी बचाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik