Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे स्किन केयर से जुड़ी ये 4 गलतियां? आज ही सुधार लें वरना बिगड़ जाएगा चेहरा

    Updated: Sat, 13 Dec 2025 07:00 AM (IST)

    आजकल सोशल मीडिया पर वायरल स्किनकेयर ट्रेंड्स अक्सर नुकसानदेह होते हैं। बिना रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह के इन्हें फॉलो करना या छोटी समस्याओं को नजरअंदा ...और पढ़ें

    कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. स्किन केयर से जुड़ी गलतियों के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचता है

    2. इन गलतियों के कारण एक्ने और पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है

    3. स्किन केयर में सुधार करके स्किन को हेल्दी बना सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर स्किनकेयर ट्रेंड्स की बाढ़ सी आई हुई है। हर दिन कोई नया प्रोडक्ट, कोई नया रूटीन वायरल हो रहा है। लेकिन क्या ये ट्रेंड्स वाकई आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं? 

    इसका सीधा जवाब है, नहीं। जल्दबाजी में इन्हें फॉलो करने से अक्सर नुकसान ही होता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोजाना के रूटीन में सुधार करना जरूरी है, लेकिन आंख बंद करके कुछ भी मानना नुकसान पहुंचा सकता है। आइए स्किन केयर से जुड़ी उन 4 आम गलतियों के बारे में जानें, जिन्हें सुधारकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।

    आंख बंद करके सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करना

    सोशल मीडिया पर दिखाए गए मैजिकल रिजल्ट अक्सर फिल्टर, अच्छी लाइटिंग या पेड प्रमोशन का नतीजा होते हैं। किसी सेलिब्रिटी या इन्फ्लुएंसर का रूटीन सीधे अपनाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि हर किसी की त्वचा अलग होती है। कोई प्रोडक्ट किसी के लिए वरदान साबित हो सकता है, तो किसी और के लिए एलर्जी या ब्रेकआउट का कारण बन सकता है। बिना रिसर्च या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से बचें। 

    ट्रीटमेंट पूरी न करना

    एक्ने, फंगल इन्फेक्शन या अन्य त्वचा समस्याओं के इलाज के लिए डॉक्टर जो कोर्स या दवा बताते हैं, उसे अक्सर लोग लक्षण कम होते ही बीच में ही छोड़ देते हैं। यह गलती समस्या को दोबारा और गंभीर रूप लौटा सकती है। इलाज पूरा न करने से बैक्टीरिया या फंगस पूरी तरह खत्म नहीं होते, जिससे दवा के लिए रेजिस्टेंस विकसित हो सकती है। इसलिए ट्रीटमेंट पूरी करना जरूरी है।

    Skincare Mistakes

    (AI Generated Image)

    छोटी-छोटी स्किन प्रॉब्लम नजरअंदाज करना

    त्वचा पर होने वाला कोई भी बदलाव, जैसे लगातार रहने वाली रूखापन, हल्की खुजली, बार-बार होने वाला मुंहासा या कोई दाग, शरीर की अंदरूनी स्थिति का संकेत हो सकता है। इन छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से वे गंभीर रूप ले सकती हैं। त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है और यह अक्सर पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देती है। समय रहते ध्यान देना लंबे समय में फायदेमंद रहता है।

    खबरें और भी

    अपनी स्किन टाइप और जरूरतों को न समझना

    क्या आपकी स्किन ऑयली है, ड्राई है, सेंसिटिव है या कॉम्बिनेशन? बिना इस जानकारी के प्रोडक्ट चुनना पैसे और समय दोनों की बर्बादी है। उदाहरण के लिए, ड्राई स्किन वाले को ऑयल-कंट्रोल वाले प्रोडक्ट्स और ऑयली स्किन वाले को हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही, उम्र, मौसम और लाइफस्टाइल के अनुसार त्वचा की जरूरतें बदलती रहती हैं।