Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hairstyling Tips: साड़ी पहनकर दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो जरूर ट्राई करें ये 5 हेयरस्टाइल

    Updated: Sun, 26 May 2024 10:15 AM (GMT+05:30)

    एक सही हेयरस्टाइल आपके चेहरे की सुंदरता को निखार सकता है और आपको आत्मविश्वास भी बढ़ा सकता है। साड़ी पहनकर अच्छे दिखने के लिए एक अच्छा हेयरस्टाइल चुनना ...और पढ़ें

    साड़ी के साथ बनाए ये हेयरस्टाइल। (Image Credit- Instagram)
    साड़ी के साथ बनाए ये हेयरस्टाइल। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एक शानदार लुक के लिए अच्छा हेयरस्टाइल बनाना बहुत जरूरी होता है।
    2. खासतौर पर साड़ी के साथ अच्छा हेयरस्टाइल चुनना बहुत जरूरी है।
    3. साड़ी के साथ फ्रेंच ब्रेड और हाई पोनीटेल जैसे हेयरस्टाइल बनाए जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी एक भारतीय पारंपरिक पहनावा है, जिसे देश भर में कई महिलाएं पहनती हैं। हर महिला को साड़ी पहनकर सुंदर दिखने का मन होता है। स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं बाजार से अपनी पसंदीदा साड़ी तो ले आती हैं। लेकिन, सुंदर और अच्छे लुक के लिए एक अच्छी साड़ी के साथ-साथ अच्छा हेयरस्टाइल होना भी बहुत जरूरी है।

    सही हेयरस्टाइल का चुनाव आपके लुक पर चार चांद लगा सकता है। खासतौर पर जब आपको खास दिखना हो, तब आपका हेयरस्टाइल बहुत जरूरी भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं साड़ी के साथ कैरी किए जाने वाले कुछ अच्छे हेयरस्टाइल के बारे में।

    यह भी पढ़ें - डे आउटिंग हो या पार्टी, हर एक मौके के लिए के बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स

    फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड

    यह हेयरस्टाइल हर तरह की साड़ियों के साथ अच्छा लगता है। इसे बालों के पिछले भाग के साथ बनाया जाता है और फिर फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड के रूप में बांधा जाता है। 

    हाई पोनीटेल 

    पोनीटेल बनाना एक अन्य लोकप्रिय और आकर्षक विकल्प है, जो साड़ी के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसमें बालों को नीचे की ओर बनाया जाता है और फिर उन्हें एक हाई पोनीटेल में बांधा जाता है।

    ओपन हेयर्स्टाइल्स

    कई बार, बस बालों को खुला रखना भी एक बहुत अच्छा विकल्प होता है। खुले बालों में कुछ मॉडर्न जूलरी या हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके साड़ी के साथ आपका लुक और भी आकर्षक बना सकते हैं।

    साइड ब्रेड

    इस हेयरस्टाइल में बालों को एक साइड पर ब्रेड किया जाता है, जो साड़ी के साथ बहुत ही शानदार लगता है। कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसस साड़ी के साथ इस हेयरस्टाइल को अपनाती हैं। साइड ब्रेड बनाकर आप अपनी चोटी के आखिर में परांदा भी लगा सकते हैं, जिससे आपका लुक और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें -  गर्मियों में भी दिखना है कूल, तो ट्राई करें ये 8 क्लासी हेयरस्टाइल्स

    हाफ अप-हाफ डाउन

    यह एक मिक्स हेयरस्टाइल है, जिसमें आधे बाल ऊपर बांधे जाते हैं और आधे बाल नीचे खुले रहते हैं। यह बहुत ही आकर्षक और मॉडर्न लुक देता है। ये हेयरस्टाइल साड़ी के साथ बेहद सुंदर नजर आता है। 

    Image Credit- Instagram

    खबरें और भी