क्या आप भी हाइट की वजह से साड़ी पहनने से कतराती हैं? तो अपनाएं ये आसान फैशन हैक्स
छोटी हाइट की लड़कियों के लिए साड़ी पहनना थोड़ा चैलेंजिंग लग सकता हैं, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से स्टाइल करें तो आप साड़ी में बेहद एलिगेंट और लंबी न ...और पढ़ें

छोटी हाइट में भी दिखेंगी लंबी, बस साड़ी पहनते वक्त याद रखें ये बातें (Picture Credit - Instagram)
HighLights
साड़ी लुक को खूबसूरत बना देती है
साड़ी पहनना के आसान तरीके
कम हाइट में लंबी दिखने के लिए फैशन टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर उम्र और कद की लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर छोटी हाइट की लड़कियों के मन में यह डर रहता है कि साड़ी पहनने से उनकी हाइट और कम लगेगी। इसी वजह से कई बार वह साड़ी पहनने से भी कतराती हैं।
ऐसे में जरूरत है बस कुछ आसान फैशन टिप्स को अपनाने की। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में, जिन्हें ध्यान में रखकर छोटी हाइट की लड़कियां भी साड़ी में खूबसूरत और लंबी लगेंगी।
सही फैब्रिक चुनें
साड़ी का फैब्रिक आपके लुक पर सबसे ज्यादा असर डालता है। भारी और बहुत ज्यादा मोटे फैब्रिक की साड़ियां छोटी हाइट की लड़कियों को और छोटा दिखा सकती हैं। शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क जैसी लाइटवेट साड़ियां शरीर पर खूब जचेंगी। ऐसे फैब्रिक की साड़ियां आपके लुक को स्लिम और टॉल दिखाने में मदद करती हैं।
प्रिंट्स का रखें ध्यान

(Picture Credit - Instagram)
अगर आपकी हाइट छोटी है, तो बहुत बड़े और हैवी प्रिंट वाली साड़ी पहनने से बचें। बड़े फूल, चौड़े डिजाइन और बहुत ज्यादा पैटर्न शरीर को भरा हुआ दिखाते हैं। इसके बजाय छोटे प्रिंट, वर्टिकल लाइन या प्लेन साड़ियां ज्यादा बेहतर ऑप्शन होती हैं। इससे बॉडी का बैलेंस बना रहता है और हाइट लंबी नजर आती है।
ब्लाउज की फिटिंग हो परफेक्ट
ज्यादातर लड़कियां ब्लाउज पर ध्यान नहीं देती हैं, जो आपके लुक को बिगाड़ सकता है। ऐसे में छोटी हाइट की लड़कियों को अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज ही पहनना चाहिए। साथ ही, ज्यादा ढीला या हैवी डिजाइन वाला ब्लाउज पहनने से बचें। स्लीवलेस या हाफ स्लीव ब्लाउज हाइट को लंबा दिखाने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
साड़ी ड्रेपिंग रखें सिंपल

(Picture Credit - Instagram)
आप साड़ी की किस तरह वियर कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है। बहुत ज्यादा प्लीट्स या स्टाइलिश तरीके से ड्रेपिंग छोटी हाइट को दबा सकती है। अगर आप साड़ी में लंबी दिखना चाहती हैं, तो प्लेन प्लीट्स बनाएं और पल्लू को थोड़ा लंबा ही रखें। सिंपल ड्रेपिंग से लुक क्लासी लगता है और शरीर लंबा नजर आता है।
हील्स और एक्सेसरीज का सही सिलेक्शन जरूरी
साड़ी के साथ सही फुटवियर और एक्सेसरीज लुक को पूरा करते हैं। छोटी हाइट की लड़कियों के लिए हील्स सबसे बेहतर ऑप्शन मानी जाती हैं। ऐसे में मोटी हील्स की जगह सिंपल और एलिगेंट हील्स चुनें। साथ ही, हैवी जूलरी पहनने से बचें। लाइटवेट जूलरी पहनने से आपका लुक ग्रेसफुल और एलिगेंट लगेगा।