Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने के बाद भी रहते हैं डार्क सर्कल्स? ये 5 जादुई नुस्खे आंखों के काले घेरे से दिलाएंगे छुटकारा

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 06:55 PM (IST)

    आज के समय में अक्सर लोग खुद का ख्याल सही से नहीं रख पाते हैं, जिसका सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी असर दिखने लगता है। ऐसे में डार्क सर्कल्स एक आम समस ...और पढ़ें

    इन नुस्खों से डार्क सर्कल्स को कहें अलविदा (Image Source: AI-Generated)

    इन नुस्खों से डार्क सर्कल्स को कहें अलविदा (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने की वजह से चेहरा बेजान नजर आता है

    2. नींद की कमी के कारण डार्क सर्कल्स होते हैं

    3. डार्क सर्कल्स से राहत पाने के तरीके

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी आंखों के नीचे हमेशा काले घेरे रहते हैं? उठते ही थकान की झलक और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स देखकर आपको भी लगता होगा, रात भर सोने के बाद भी ये काले घेरे क्यों नहीं जा रहे? चिंता मत कीजिए, आप अकेली नहीं हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से ये समस्या लगभग हर किसी को परेशान कर रही है।

    हालांकि, यह सिर्फ थकान की निशानी नहीं हैं, बल्कि यह हमारे शरीर की जरूरतों का आइना हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर घर बैठे इन डार्क सर्कल्स को अलविदा कह सकते हैं।

    डार्क सर्कल्स को हटाने के उपाय

    ज्यादा नींद लें

    get more sleep

    (Image Credit - Canva)

    डार्क सर्कल्स होने का सबसे बड़ा कारण है नींद की कमी। हर किसी को रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर आप रोज देर रात तक जागते हैं और पूरी तरह से नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आ सकती है।

    खीरा

    खीरा ताजगी और नमी का खजाना है, जो हर घर की रसोई में पाया जाता है। यह डार्क सर्कल्स के लिए काफी कारगर उपाय है। इसके लिए आप खीरे के टुकड़े या स्लाइस करके अपनी आंखों पर रखें। इसमें पानी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आंखों की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।  

    खबरें और भी

    ठंडी सिकाई करें

    सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन और थकान है? बस फ्रिज में कुछ देर चम्मच को रखें और ठंडी चम्मच से आंखों की सिकाई करें। यह आंखों की फैली हुई ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने में मदद करता है, जिससे काले घेरे और पलकों की सूजन कम होती है। अगर चम्मच नहीं है, तो ठंडे क्यू टिप्स या आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    टी बैग्स

    tea bags

    (Image Credit - Canva)

    क्या आप जानते हैं कि टी बैग्स भी डार्क सर्कल्स के लिए फायदेमंद होते हैं? जी हां, आंखों के काले घेरे को कम करने के लिए आप ठंडे टी बैग्स को अपनी आंखों के नीचे रखें। इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

    मेकअप

    अगर आप भी आंखों के डार्क सर्कल्स को मिनटों में छुपाना चाहते हैं, तो मेकअप से बेहतरीन ऑप्शन शायद कुछ भी नहीं। आप इसके लिए आंखों के नीचे कंसीलर और फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन कलर के साथ मिक्स होकर डार्क सर्कल्स को आसानी से छुप सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां, डाइट में जरूर शामिल करें 4 एंटी-एजिंग फूड्स

    यह भी पढ़ें - Sunscreen लगाने के बावजूद क्यों हो जाती है टैनिंग? एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।