Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Met Gala में इन एक्ट्रेसेस के लुक देख हैरान रह जाएंगे आप; कोई बना बर्गर, तो किसी ने पहनी ट्रेन

    Updated: Tue, 06 May 2025 02:11 PM (IST)

    मेट गाला (Met Gala) में सितारे अपने फैशनेबल और ग्लैमरस लुक्स के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार सिलेब्रिटीज के लुक इतने अतरंगी हो जाते हैं कि सोशल म ...और पढ़ें

    Met Gala में अब तक के सबसे फनी लुक्स (Picture Courtesy: Getty/Instagram)
    Met Gala में अब तक के सबसे फनी लुक्स (Picture Courtesy: Getty/Instagram)

    HighLights

    1. मेट गाला अपने रेड कार्पेट मूमेंट्स के लिए जाना जाता है
    2. फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े सितारे इसमें शामिल होते हैं
    3. मेट गाला में कई सिलेब्रिटीज ने बहुत फनी लुक्स भी कैरी किए हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेट गाला दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट्स में से एक है, जहां सेलिब्रिटीज अपने बोल्ड और यूनिक लुक्स से सबका ध्यान खींचते हैं। हर साल एक थीम के अनुसार तैयार होकर आने वाले सितारे कभी स्टाइलिश तो कभी बेहद फनी लुक्स (Met Gala Hilarious looks) में नजर आते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी एक्ट्रेसेस के मेट गाला लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे (Hilarious Met Gala Outfits)!

    मेट गाला के सबसे फनी लुक्स

    प्रियंका चोपड़ा (2019)- क्लाउन जैसा ड्रामेटिक लुक

    2019 के मेट गाला का थीम 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहद बोल्ड और ड्रामेटिक लुक में एंट्री की। उन्होंने एक लंबा फेदर केप और रेनबो स्कर्ट पहना था। इस लुक के साथ उनका मेकअप भी काफी यूनिक था। डार्क मेकअप और रेट्रो कर्ल्स के साथ प्रियंका ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इनके इस लुक को कुछ क्रिटिक्स ने "फैशनेबल क्लाउन" भी कहा, जबकि कुछ फैंस को यह लुक काफी पसंद आया।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: रेड कार्पेट पर शाह रुख-प्रियंका ने रीक्रिएट किया डॉन-रोमा का लुक? मेट गाला ने ताजा कीं पुरानी यादें

    किम कार्दशियन (2021)- पूरी बॉडी को कवर करने वाला मास्क्ड लुक

    2021 के मेट गाला में किम कार्दशियन ने एक ऐसा लुक कैरी किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बैलेंसिएगा का एक ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना, जिसमें उनका पूरा चेहरा और बॉडी कवर थी। यह ड्रेस बॉडी-हगिंग थी, जिसमें लूज स्लीव्स, फुल-लेंथ ग्लव्स और एक शीयर कपड़े से उनका मुंह भी ढका हुआ था। किम का यह लुक देख फैन्स काफी हैरान रह गए थे।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    केटी पेरी (2019) – 40 पाउंड का झूमर वाला गाउन!

    केटी पेरी ने 2019 के मेट गाला में मोस्किनो का एक ऐसा गाउन पहना, जिसमें असली लाइट्स लगी हुई थीं! यह 40 पाउंड वजनी चेंडेलियर गाउन देखने में जितना खूबसूरत था, उतना ही असहज भी। इस गाउन को पहनकर केटी को बैठने में कितनी दिक्कत हुई होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Getty)

    केटी पेरी (2019)- चीजबर्गर बनकर पहुंचीं!

    केटी पेरी ने 2019 के मेट गाला में अपने फनी लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने एक चीजबर्गर कॉस्ट्यूम पहना था! जी हां, केटी पेरी सचमुच एक बर्गर बनकर ही आईं थीं। उनका यह लुक इतना फनी था कि इसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है। हालांकि, केटी ने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पुल ऑफ किया और अपने खास अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गईं थीं।

    रिहाना (2015)- पीले रंग का ड्रामेटिक ट्रेन वाला गाउन

    2015 के मेट गाला का थीम 'चाइना: थ्रू द लुकिंग ग्लास' था, जिसमें रिहाना ने गुओ पेई का एक ब्राइट येलो गाउन पहना। इस गाउन में एक बड़ा सा ट्रेन था और फर ट्रिम लगा हुआ था। हालांकि, इस लुक का मकसद मेट गाला की थीम से मैच करना था, लेकिन फैन्स को इनका लुक काफी फनी लगा था। कुछ ने इसे "पिज्जा बेस" और "क्लाउन" से भी कंपेयर किया। हालांकि, इस लुक में रिहाना का कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं हिला।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में प्रेग्नेंट Kiara Advani ने खेला अपना फैशन गेम, बेबी बंप पर लगे 'हार्ट' ने खींचा ध्यान