Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिस पार्टी हो या वेडिंग, ब्लैक आउटफिट के साथ खूब जचेंगे ये 5 ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    ब्लैक कलर के आउटफिट क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं। इसलिए इसके साथ सही लिपस्टिक शेड का होना बेहद जरूरी है। ...और पढ़ें

    ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं? तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राई (Images Credit : Canva)

    ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं? तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राई (Images Credit : Canva)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हममें से कई लड़कियों को ब्लैक कलर के आउटफिट पहनना खूब पसंद होते हैं। यह कलर फैशन की दुनिया का ऐसा ट्रेंड है जो कभी पुराना नहीं होता। इसलिए ज्यादातर लड़कियों के वॉडरोब में एक नहीं, बल्कि कई ब्लैक आउटफिट जरूर मिल जाते हैं। चाहे ऑफिस पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन ब्लैक हर मौके पर परफेक्ट लुक देता है। यह हमारे लुक को क्लासी और ग्लैमरस बनाता है।

    अक्सर लड़कियां ब्लैक ड्रेस तो शौक से पहन लेती हैं, लेकिन मेकअप करते समय लिपस्टिक शेड को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं कि इसके साथ कौन-सा शेड लगाएं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो इन खूबसूरत लिपस्टिक शेड्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

    रेड लिप शेड

    red lipstick colour

    (Images Credit : Canva)

    ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन हमेशा से परफेक्ट माना जाता है। यह आपको बोल्ड, क्लासी और कॉन्फिडेंट लुक देता है। अगर आप चाहती हैं कि पार्टी में सबकी नजरें आप पर टिकी रहे, तो रेड लिपस्टिक शेड को जरूर ट्राई करें। इसमें आपको चेरी रेड, ब्राइट रेड, रूबी रेड व क्रिमसन रेड जैसे कई तरह से शेड्स भी मिल जाएंगे।

    न्यूड लिप शेड

    nude lipstick colour

    (Images Credit : Canva)

    आजकल ज्यादातर लड़कियां न्यूड शेड्स की लिपस्टिक लगाना खूब पसंद करती हैं। अगर आप बोल्ड लुक नहीं, कुछ सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो न्यूड टोन चुनें। ब्लैक आउटफिट के साथ न्यूड शेड प्रोफेशनल और रिच लुक देता है। ऑफिस इवेंट से लेकर डे-फंक्शन तक के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

    खबरें और भी

    वाइन लिप शेड

    wine lipstick colour

    (Images Credit : Canva)

    वेडिंग या किसी फंक्शन में ब्लैक पहन रही हैं? तो वाइन कलर के लिप शेड को एक बार जरूर ट्राई करें। यह आपके ओवर ऑल लुक को बदल देगा और एक अलग ही ग्रेसफुल लुक देगा। इस तरह के शेड फेयर स्किन टोन पर खूब जचते हैं।

    पिंक लिप शेड

    pink lipstick colour

    (Images Credit : Canva)

    पिंक शेड्स चेहरे को ब्राइट बनाता है और ब्लैक के साथ खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देता है। यह कैजुअल आउटिंग और सेमी-फॉर्मल इवेंट्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप पिंक या बेबी पिंक लिपस्टिक शेड को रोज भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस शेड में आप काफी खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आएंगी।

    ब्राउन लिप शेड

    brown lipstick colour

    (Images Credit : Canva)

    ब्लैक के साथ ब्राउन का कॉम्बिनेशन मॉडर्न और रिच लगता है। सिंपल और सोबर लुक रखने वाली लड़कियों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। इंडियन हो या वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट पर आप चॉकलेट ब्राउन या कॉफी ब्राउन शेड कैरी कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- रेगुलर लिपस्टिक लगाने से होंठ हो रहे हैं काले? बचाव के लिए इन बातों का रखें ख्याल

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी लगाती हैं गलत लिपस्टिक? कैसे चुनें अपनी स्किन टोन के अनुसार परफेक्ट शेड