शर्मिंदगी का कारण बन रहा है कंधों पर गिरता डैंड्रफ? तो जड़ से सफाया करेंगे ये 6 घरेलू नुस्खे
सर्दी के मौसम में डैंड्रफ की समस्या काफी कॉमन हो जाती है। ऐसे में इससे निपटने के लिए हम कई ...और पढ़ें

सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल नुस्खे (Picture Credit - Canva)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंडी हवाओं के साथ सर्दियों के मौसम में कई लोग अपने बालों और स्कैल्प की समस्या से परेशान रहते हैं। इनमें से एक सबसे आम समस्या है डैंड्रफ। ठंडी हवाओं के कारण सिर की त्वचा में नमी का लेवल कम हो जाता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाता है। कंधों पर डैंड्रफ गिरने के कारण कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय काफी असरदार माने जाते हैं। आइए जानते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल नुस्खे।
नारियल तेल
डैंड्रफ से राहत पाने के लिए नारियल तेल एक बेहतरीन उपाय है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डैंड्रफ को कम करते हैं। हल्का गर्म तेल लेकर स्कैल्प पर 20-30 मिनट मसाज करें और फिर शैम्पू से धो लें। यह न केवल डैंड्रफ कम करेगा बल्कि बालों को भी मजबूत बनाएगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह सूजन को कम कर सकता है, जिससे रूसी की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए ताजे एलोवेरा के जेल निकालकर सिर पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
सेब का सिरका
सेब का सिरका डैंड्रफ के लिए एक नेचुरल नुस्खा है। यह एसिडिक होता है, जिससे स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है। वहीं, यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करके फंगल इन्फेक्शन को कम करने और रूसी से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर बालों में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे स्कैल्प पर सीधा लगाने से बचें। वहीं, इस तेल के साथ जोजोबा या नारियल तेल को मिलाकर अप्लाई करें।
प्रोबायोटिक्स
दही जैसे अन्य प्रोबायोटिक्स बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद बैक्टीरिया इम्यून फंक्शन को मजबूत करते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और डैंड्रफ की समस्या कम करते हैं।
बेकिंग सोडा
किचन में रखे बेकिंग सोडा से भी आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। यह डेड स्किन को हटाने और खुजली को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी फंगल गुण भी होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाते हैं। गीले बालों पर बेकिंग सोडा लगाएं और स्कैल्प पर मसाज करें। इसे 1 से 2 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैम्पू कर लें।
यह भी पढ़ें - तेजी से झड़ रहे हैं बाल? तो तुरंत खाना छोड़ दें 4 चीजें, वरना महंगी दवाओं से भी नहीं रुकेगा हेयर फॉल
यह भी पढ़ें - आईब्रो पेंसिल को हमेशा के लिए कहें 'गुडबाय', ये 4 जादुई तेल बदल देंगे आपका लुक
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।