Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 2 मिनट और ऊनी कपड़ों से गायब होंगे जिद्दी रोएं, बस अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 07:35 AM (IST)

    सर्दियों में ऊनी कपड़ों पर रोएं आना आम बात है, जिससे वे पुराने लगने लगते हैं। अगर आपके भी पसंदीदा शॉल या कार्डिगन पर रोएं निकल आए हैं, तो घबराएं नहीं। ...और पढ़ें

    ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? (Picture Credit - Canva)

    ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करें

    2. सेलोटेप और कंघी से भी आसानी से रोएं हटाएं

    3. ऊनी कपड़ों को सही तरीके से धोना रोएं कम करता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों की अलमारी में रखा स्वेटर जब पहली बार निकाला जाता है, तो वह किसी नए दोस्त जैसा लगता है। ऐसे में ऊनी कपड़े पहनना जितना सुकून देता है, उतना ही परेशान कर देता है उन पर चिपके रोएं या लिंट। नया स्वेटर हो या पसंदीदा शॉल दो-चार बार पहनते ही उस पर आए छोटे-छोटे रोएं देखकर ऐसा लगता है जैसे कपड़ा अचानक बूढ़ा हो गया हो।

    अगर आपके भी ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए हैं, तो घबराइए नहीं कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से आप इनको फिर से नया जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में।

    शेविंग रेजर

    ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए साफ और सूखा रेजर लें और उसको प्लेन जगह पर फैलाकर हल्के हाथ से चलाएं। रोएं आसानी से निकल जाएंगे। ध्यान रखें, रेजर पर ज्यादा दबाव न डालें वरना कपड़ा कट सकता है।

    सेलोटेप का यूज

    अगर घर में लिंट रोलर नहीं है, तो सिंपल सेलोटेप का इस्तेमाल करें। टेप को हाथ में लपेटकर चिपचिपी साइड से कपड़े पर थपथपाएं रोएं तुरंत चिपक जाएंगे और आपका स्वेटर फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।

    खबरें और भी

    कंघी से हटाएं

    ऊनी कपड़ों से जल्दी रोएं हटाने के लिए कंघी का तरीका भी बेस्ट है। इसके लिए आप एक पुरानी मीडियम साइज की कंघी लें और इसे कपड़े पर चलाए और रोओं को सलीके से हटाएं। कुछ ही देर में सारे रोएं बाहर आ जाएंगे।

    फ्रीजर ट्रिक

    आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रीजर में भी रखकर रोओं को हटाया जा सकता है। इसके लिए ऊनी कपड़े को पॉलीबैग में डालकर थोड़ी देर फ्रीजर में रखें। ठंड के कारण रोएं जम जाते हैं और बाहर निकालते ही हाथ या ब्रश से आसानी से झड़ जाते हैं।

    वेल्क्रो स्ट्रिप या ब्रश का कमाल

    अगर आपके भी ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए हैं, तो वेल्क्रो स्ट्रिप या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से ब्रश करें। यह तरीका खासकर कोट और जैकेट के लिए बढ़िया है।

    प्युमिस स्टोन का सही इस्तेमाल

    हर कोई घर में स्किन की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन तो जरूर रखते ही हैं। आप इसकी मदद से ऊनी कपड़ों से रोएं को आसानी से हटा सकते हैं। यह मोटे रोओं को हटाने में खासतौर पर फायदेमंद है।

    धोने का सही तरीका अपनाएं

    ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं और माइल्ड डिटर्जेंट का यूप करें। वॉशिंग मशीन में ज्यादा घुमाने से रोएं बढ़ते हैं, इसलिए जेंटल मोड चुनें और कपड़ों को निचोड़ने की बजाय सुखाइए।

    यह भी पढ़ें - क्या आप भी बस गले में लपेट लेते हैं स्कार्फ? 7 ट्रेंडी तरीकों से करें वियर, स्टाइलिश होगा बोरिंग लुक

    यह भी पढ़ें - स्लिपर्स से लेकर हील्स तक, इस सर्दी छा गया है 'Furry Shoes' का जादू; विंटर आउटफिट्स लगेंगे और भी क्यूट