Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acne: आपके चांद से चेहरे पर दाग छोड़ सकते हैं एक्ने, इन तरीकों से करें बचाव

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:19 PM (IST)

    एक्ने एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान हैं। एक्ने की समस्या आपकी खूबसूरती को बिगाड़ सकती है। इसलिए इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। इसकी की कई वजहें ...और पढ़ें

    क्या है एक्ने की वजह और कैसे करें इससे बचाव
    क्या है एक्ने की वजह और कैसे करें इससे बचाव

    HighLights

    1. त्वचा की पोर्स क्लॉग होने की वजह से एक्ने होता है।
    2. यह हार्मोन्स में बदलाव की वजह से भी हो सकता है।
    3. एक्ने से बचने के लिए एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट खाएं और चेहरे को बार-बार न छूएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Acne: एक्ने स्किन की एक आम समस्या है, जो आपके आत्मविश्वास पर काफी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसकी वजह से, चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान भी हो सकते हैं। लेकिन एक्ने होते क्यों हैं, क्या इनसे छुटकारा नहीं मिल सकता, ऐसे कई सवाल आपके मन में आते होंगे। कई बार तो ऐसा भी हुआ होगा कि इस परेशानी का हल ढूंढ़ने के लिए महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया होगा, और फिर भी कोई खास फर्क नजर नहीं आया। लेकिन एक्ने का इलाज करने से पहले, इसके होने की वजह को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं क्यों होते हैं एक्ने और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव।

    यह होता है एक्ने…

    आमतौर पर एक्ने आपकी त्वचा के पोर्स क्लॉग होने की वजह से होते हैं। हमारी त्वचा पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। इन बालों के फॉलिकल में ऑयल, बैक्टिरीया या डेड स्किन सेल इकट्ठा हो जाते हैं और इस वजह से वह पोर क्लॉग हो जाता है। यह बेहद ही आम समस्या है और ज्यादातर किशोरावस्था में एक्ने की समस्या होती है। हालांकि यह आगे भी किसी भी उम्र में आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकता है। एक्ने कई तरह के होते हैं और इसके होने का कारण भी एक नहीं होता।

    यह भी पढ़ें: स्किन के लिए नाइटमेयर हो सकती हैं ये आदतें, आज ही करें इनमें सुधार

    इस कारण से हो सकता है एक्ने…

    एक्ने होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कुछ शरीर के बाहर के फैक्टर्स शामिल होते हैं, तो कुछ शरीर के अंदर की परेशानियां हो सकती हैं।

    स्ट्रेस- एक्ने की सबसे मुख्य वजहों में से एक है स्ट्रेस। स्ट्रेस की वजह से कोरटिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिस कारण से एक्ने हो सकता है। इसलिए तनाव से बचें और स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखें

    हार्मोन में बदलाव- हमारे शरीर में हार्मोन्स में काफी बदलाव आते रहते हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण एंड्रोजन हार्मोन का बढ़ना है, जिस वजह से त्वचा अधिक तेल बनाने लगती है, जो एक्ने की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा, जीवन के अलग-अलग पड़ावों में भी हार्मोन्स में बदलाव आ सकते हैं।

    प्रदूषण- प्रदूषण की वजह से एक्ने की समस्या हो सकती है और अगर पहले से आप इससे ग्रस्त हैं, तो इस वजह से यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। इसलिए, प्रदूषण से त्वचा की रक्षा करना बहुत जरूरी है। प्रदूषण की वजह से, आपके त्वचा के पोर्स में प्रदूषक इकट्ठा हो सकते हैं, जिससे एक्ने होता है।

    खबरें और भी

    पोर्स को क्लॉग करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल- कई प्रोडक्ट्स हमारी त्वचा के पोर्स में इकट्ठा होकर, उसे बंद कर सकते हैं। इन्हें कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स (comedogenic products) कहा जाता है। इनका इस्तेमाल करने की वजह से भी एक्ने हो सकता है।

    ऐसे करें इससे बचाव…

    • रोज अपने चेहरे को दो बार सुबह-शाम फेश वॉश करें।
    • अगर कोई एक्ने हो रखा है, तो उसे छूएं नहीं।
    • नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
    • भरपूर मात्रा में पानी पीएं और संतुलित आहार खाएं।
    • रोज एक्सरसाइज करें।
    • चेहरे को बार-बार छूएं नहीं।
    • तनाव से बचने की कोशिश करें।
    • पूरी नींद लें।
    • रोज सोने से पहले मेकअप रिमूव करें।

    यह भी पढ़ें: महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी जरूरी है स्किन केयर, इन टिप्स को करें फॉलो

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik