Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manish Malhotra: सोने का लंहगा और चांदी की शेरवानी, देखें आलिया और रणवीर के शानदार आउटफिट

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 05:05 PM (IST)

    Manish Malhotra डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन वर्ल्ड में काफी बड़ा नाम है। उनके कपड़े पहनना मानों हर फैशन लवर का सपना होता है। डिजाइनर ने आने वाले वे ...और पढ़ें

    आलिया और रणवीर ने पहनी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई शानदार ड्रेस
    आलिया और रणवीर ने पहनी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई शानदार ड्रेस

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Manish Malhotra: जब बात फैशनेबल और स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट्स की आती है, तो मनीष मल्होत्रा एक ऐसा नाम है, जो सबसे पहले जहन में आता है। उनके डिजाइनर साड़ी कलेक्शन से लेकर क्लासी लहंगा तक, सबकुछ बेहद शानदार होते हैं। लगभग हर महिला भारतीय महिला का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में सजे। हालांकि, यह एक ऐसा सपना है, जिसे हर कोई सच नहीं कर सकता क्योंकि इनके कलेक्शन्स हर किसी के बजट में नहीं आ सकते। इसी कड़ी में मनीष मल्होत्रा ने अपना एक लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन भी लॉन्च कर दिया है, जिसका इवेंट बीती रात मुंबई में आयोजित किया गया था।

    इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के दो स्टनिंग एक्टर्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह बतौर शो स्टॉपर नजर आए। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन में वॉक किया, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

    आलिया भट्ट का लहंगा

    आलिया ने इस कार्यक्रम में काले रंग का लहंगा पहना था, जिसके पूरे हिस्से पर सोने की हाथ की बारीक कढ़ाई की गई थी। वहीं ब्लाउज की बात करें, तो प्लंजिंग नेकलाइन और शॉर्ट ट्राएंगल स्लीव्स ड्रेस को काफी आकर्षक बना रहे थे। लहंगे को आलिया ने एक चमकदार हेवी एम्ब्रॉइडर्ड दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। आलिया का ये देसी लुक काफी पसंद किया जा रहा है। साथ में उनका पसंदीदा मिनिमलिस्ट मेकअप लुक भी देखा जा सकता है।

    रणवीर सिंह की शेरवानी

    एक्टर रणवीर सिंह ने इवेंट में बेज कलर की शेरवानी पहन रखी थी, जिससे आने वाले वेडिंग सीजन में लड़के टिप्स ले सकते हैं। रणवीर की शेरवानी भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी, जिसमें जालीदार और बारीक काम किया गया है। शेरवानी के चारों ओर बारीक चांदी की कढ़ाई की गई है। इसे उन्होंने आइवरी फ्लेयर्ड कुर्ता और गोल्ड टिश्यू पैंट के साथ पेयर किया।

    आलिया और रणवीर ने साथ में किया रैम्प वॉक

    अंत में, दोनों ने मिलकर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ इवेंट के शोस्टॉपर के रूप में हाथ में हाथ डालकर एक शानदार रैंप वॉक किया।

    Image/Video Credit: Instagram

    खबरें और भी