यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Pigmentation: चेहरे की झाइयों को चुटकियों में दूर कर देगा बादाम का तेल, इस तरह करें यूज
Skin Pigmentation उम्र के साथ हमारी त्वचा कई तरह के बदलावों से गुजरती है। इसकी वजह पोषण की कमी हो सकती है यूवी किरणें हार्मोन्स किसी प्रोडक्ट का साइड- ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Pigmentation: बेदाग स्किन की चाहत हर महिला की होती है। चेहरे पर एक भी पिंपल आ जाए तो इसे हटाने के लिए तरह-तरह के फेस पैक से लेकर घरेलू नुस्खों तक हम सभी चीज अपना लेते हैं। तो वहीं अगर चेहरे पर झाइयां पड़ जाएं तो चेहरे पर लुक ही चला जाता है। झाइयां ऐसी कंडीशन है जिसमें चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। अक्सर महिलाओं को ये समस्या ज्यादा होती है। झाइयां चेहरे पर जब पड़ने लगती है जब शरीर में मेलानिन पिग्मेंट ज्यादा बनने लगता है। झाइयां हार्मोन्स में बदलाव और सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी रेज, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या जेनेटिक कारणों के वजह से भी हो सकती हैं। इसके असर को कम करने के लिए आप बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बादाम के तेल से झाइयों को कम किया जा सकता है। बादाम के तेल में विटामिन-ई, ए, डी, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से झाइयों को आसानी से कम कर सकते हैं।
- रोजाना सोने से पहले बादाम तेल की 3-4 बूंद लें और उंगलियों की टिप्स की मदद से चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। ऐसा कम से कम एक महीने तक करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
- बादाम तेल में विटामिन-ई कैप्सूल को मिलकर इससे चेहरे पर मसाज करें और रात भर लगा कर छोड़ दें। कुछ दिनों में आपको झाइयां कम दिखने लगेंगी।
- बादाम तेल और कॉफी स्क्रब भी काफी फायदेमंद हैं। इसके लिए आप कॉफी, बादाम तेल और चीनी लें इसका पेस्ट बना लें और हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें। 5-10 मिनट के बाद धो लें।
- बादाम तेल और एलोवेरा जेल भी चेहरे पर कमाल कर सकता है। इसके लिए 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और 2-3 चम्मच बादाम तेल अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-4 मिनट मसाज करके रात भर के लिए लगे रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से झाइयां कम होने लगेंगी।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप पहले से त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इन उपायों को न आज़माएं।