विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है एलोवेरा जेल, इन तरीकों से बनाएं अपनी रूटीन का हिस्सा

Published: Sun, 05 Jan 2025 01:19 PM (IST)

सर्दियों में अक्सर बाल और स्किन कई वजह से खराब होने लगते हैं। अक्सर हवा में नमी कम होने की ...और पढ़ें

सर्दियों में ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल (Picture Credit- Freepik)
सर्दियों में ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. सर्दियों में अक्सर स्किन और बाल खराब होने लगती है।
  2. साथ ही इस दौरान कई अन्य समस्याएं भी होती हैं।
  3. ऐसे में एलोवेरा की मदद से इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एलोवेरा जेल ढेर सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन और बालों के लिए एक औषधि मानी जाती है। इसमें ढेर सारे एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में सर्दियों में नमी बरकरार रखने के लिए एलोवेरा को अपनी स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे मुहांसे, सनबर्न और एक्जिमा जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही सर्दियों में सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसका पूरा फायदा पाने के लिए कई प्रकार से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में किस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल–

यह भी पढ़ें-  उम्र से पहले बाल होने लगे हैं सफेद, तो इन नेचुरल तरीकों से रखें उन्हें काला और हेल्दी

गट हेल्थ के लिए

दो इंच का एलोवेरा का पत्ता लें। जेल को स्कूप कर के निकालें। थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें। इसे किसी भी स्मूदी में मिलाएं और इस तरह एलोवेरा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। सर्दियों में ज्यादा तेल-मसाला वाले खाना और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण पाचन तंत्र में होने वाली गड़बड़ी में एलोवेरा जेल लेने से काफी सुधार आएगा और इससे पूरी सेहत के लिए फायदा मिलेगा। एलोवेरा को एक बेहतरीन गट सूदर और गट हीलर माना जाता है।

फटे होंठों के लिए

पेट्रेलियम जैली, नारियल तेल और चीनी के साथ एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को और भी गाढ़ा करना हो, तो इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को एक डिब्बी में स्टोर करें और फ्रिज में रात भर के लिए ठंडा होने दें। होममेड लिप स्क्रब तैयार है, जो कि सर्दियों में होने वाली सबसे बड़ी समस्या से निजात दिलाता है और वो है होंठों का फटना। फटे हुए होंठ को ये स्क्रब करने के साथ मॉश्चराइज करता है और मुलायम गुलाबी होंठ देता है।

कमजोर बालों के लिए

एलोवेरा जेल में चावल का पानी और आंवला का पाउडर मिला कर हेयर मास्क की तरह लगाएं। कमजोर बालों के लिए ये एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से जूझने वाले लोग एलोवेरा जेल में नीम पाउडर मिला कर लगाएं। इससे डैंड्रफ दूर होता है।

ड्राई स्किन के लिए

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है, इसलिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट, हील और स्मूथ होती है। साथ ही एलोवेरा में एंटी-बैक्टिरियल गुण होने के कारण स्किन में मौजूद बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। एलोवेरा को ऐसे तो किसी भी फेस मास्क का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका एलोवेरा की पत्ती से जेल को स्कूप कर के स्किन पर लगा लेना। ये सुविधाजनक और कम समय लेने वाला ऐसा स्किनकेयर गाइड है, जिससे स्किन की नमी हमेशा रहेगी बरकरार।

यह भी पढ़ें-  सर्दियों में बालों के लिए जरूरी है एक्स्ट्रा केयर, इसलिए हेयर वॉश करते समय रखें इन बातों का ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।