Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amala Paul Wedding: रेड, पिंक से हटकर अमाला पॉल ने शादी के लिए चुना लिलैक कलर का आउटफिट, लगीं बेहद खूबसूरत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:23 PM (GMT+05:30)

    Amala Paul Wedding केरल के कोच्चि में साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी कर ली। शादी की खूबसूरत तस्वीरों को उन्होंने अप ...और पढ़ें

    Amala Paul Wedding: साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ की शादी
    Amala Paul Wedding: साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ की शादी

    HighLights

    1. साउथ एक्ट्र्रेस अमाला पॉल ने ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ की शादी।
    2. केरल के कोच्ची में हुई शादी।
    3. अमाला पॉल की ये दूसरी शादी थी।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Amala Paul Wedding: साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी रचा ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करके दी। शादी की फोटोज़ शेयर करते ही सेलिब्रिटीज़ और फैंस के लाइक्स और कमेंट्स आना शुरू हो गए। शादी की बधाईयों के साथ लोग उनके इस हटके लुक की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। लगभग 10 दिन पहले ही एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें साझा थी थी। वेडिंग की फोटोज अपलोड करते ही मिनटों में ये वायरल हो गई।

    अमाला पॉल का वेडिंग आउटफिट

    सेलिब्रिटीज़ वेडिंग में एक खास तरह का ट्रेंड इन दिनों देखने को मिल रहा है। रेड, पिंक, फुशिया, मरून जैसे कलर्स से अलग वो पेस्टल, व्हाइट या ऑफ व्हाइट जैसे रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं, जो कहीं से भी फीका या खराब नहीं लग रहा, बल्कि उनकी खूबसूरती में चार चांद ही लगा रहा है। अमाला पॉल ने भी अपनी शादी के लिए लिलैक कलर का लहंगा चुना। लहंगे के साथ उनका स्ट्रैपी ब्लाउज़ लुक में ग्लैमर एड कर रहा था। लहंगे के साथ नेकलेस, मैचिंग ईयरिंग्स और रिंग के साथ अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया।

    मंगेतर जगत देसाई ने भी अपने इस खास मौके पर लिलैक कलर की शेरवानी पहनी। दोनों के लुक ने लूट ली महफिल।

    View this post on Instagram

    A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

    5 नवंबर को बंधें शादी के बंधन में 

    अमाला पॉल ने 5 नवंबर 2023 को अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंंने बहुत ही सुंदर कैप्शन लिखा है। अमाला ने लिखा, ''दो आत्माएं, एक नियति, इस जीवनकाल के बाकी समय के लिए अपने पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चलने के लिए तैयार हैं।''  

    दूसरी बार बनीं दुल्हन

    बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ये अमाला पॉल की दूसरी शादी है। इससे पहले अमाला ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय से कोच्चि में सगाई और उसके 5 दिन बाद शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Diwali 2023: दिवाली पर जरूरी नहीं नए कपड़ों की शॉपिंग, इन एक्सपेरिमेंट्स के साथ करें कुछ नया लुक क्रिएट

    Pic credit- amalapaul/Instagram