यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajal Hacks: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा इन तरीकों से भी कर सकते हैं काजल का इस्तेमाल
Kajal Hacks काजल महिलाओं के मेकअप का खास हिस्सा होता है जिससे मिनटों में आप अपना चेहरे का मेकोवर कर सकते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि काजल से सिर ...और पढ़ें

HighLights
- काजल से मिनटों में बढ़ा सकते हैं आंंखों की खूबसूरती।
- काजल महिलाओं के मेकअप का है जरूरी हिस्सा।
- काजल से जुड़े 3 यूजफुल हैक्स।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kajal Hacks: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल का एक स्ट्रोक ही काफी होता है। गर्ल्स की मस्ट हैव लिस्ट में काजल जरूर शामिल होता है। बुझे से चेहरे में जान डाल सकता है काजल, लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि काजल का इस्तेमाल आप और भी कई तरीकों से कर सकती है। काजल से आप अपना स्टेटमेंट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। बस जरूरत है इसे सही तरीके से अप्लाई करने की। आइए जानते हैं काजल से जुड़े ऐसे ही 3 हैक्स के बारे में।
घनी पलकें
मस्कारा के अलावा और भी कुछ चीज़ों की मदद से आप अपनी आईलैशेज को घना बना सकते हैं। इसे घना बनाने के लिए आपको टॉप लैश लाइन और वॉटर लाइन पर काजल लगाना होगा। आपकी आईलैशेज के बीच जो गैप है, वहां काजल लगाएं। इससे पलकें घनी और काली नजर आती हैं। पलकों को घना लुक देने का यह बेस्ट तरीका है।
आईशैडो प्राइमर
स्मोकी आई क्रिएट करना है, तो काजल को आईशैडो बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एकदम आईशैडो प्राइमर की तरह की काम करता है। यह आईशैडो के लिए एक समान कैनवस तैयार करता है और उसे एक रिच व पिगमेंटेड लुक देता है। इसमें मौजूद ऑयल आईशैडो को खराब होने से बचाता है। यह आंखों पर 24 घंटे तक टिका भी रहता है और न फैलता है न ही हल्का पड़ता है। बस इसे अपने आई लिड्स पर लगाएं। थोड़ा-सा ब्लेंड करें और अब अपना मनचाहा आईशैडो लगाएं।
रूट्स को टचअप करना न भूलें
हथेली के पीछले हिस्से पर काजल लगाएं और आईब्रो ब्रश की मदद से इस काजल को बालों के उन रूट्स पर लगाएं, जो सफेद हो रहे हैं। चुटकी बजाते ही आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे। ग्रे हेयर को भी ब्लैक बना सकता है काजल का ये हैक्स।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः- Skin Care: स्किन के लिए नाइटमेयर हो सकती हैं ये आदतें, आज ही करें इनमें सुधार
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Pic credit- freepik