यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बढ़ती उम्र थाम देती हैं फेशियल एक्सरसाइज, जवां रहने के लिए आप भी करें ट्राई
बढ़ती उम्र के साथ हमारी स्किन भी नेचुरली बदलने लगती है। कोलेजन कम होने लगता है स्किन के लचीलेपन और फैट में भी कमी आने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ ही स् ...और पढ़ें

HighLights
- नियमित एक्सरसाइज हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।
- इसी तरह चेहरे की एक्सरसाइज आपको जवां बनाए रखने में मदद कर सकती है।
- एक स्टडी में इस बारे में खुलासा भी हो चुका है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बात से हम सब वाकिफ हैं कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन क्या आप चेहरे की एक्सरसाइज से जुड़े फायदों के बारे में जानते हैं। इन दिनों बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लोगों में फेशियल एक्सरसाइज का चलन बढ़ता जा रहा है। कोई इसे फेस एक्सरसाइज के नाम से जानता है तो कोई फेस योगा के तो कैसे ये हमारी स्किन को जवां बनाए रखने में मददगार है, जानते हैं।
ये टूल्स चेहरे की उम्र कम करने में हैं मददगार
- चिक लिफ्ट्स: इसमें गाल के आस-पास की मसल्स को टोन और मजबूत किया जाता है। इससे आपके गालों को भरा-भरा बनाने और झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
- जॉलाइन टोनर: इस एक्सरसाइज में जबड़े और गर्दन की मसल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इससे जॉलाइन को टाइट बनाने में मदद मिलती है और डबल चिन को कम किया जा सकता है।
- फोरहेड स्मूदर: फोरहेड या माथे पर आई झुर्रियों की हल्की लकीरों को कम करने के लिए फेशियल एक्सराइज काफी मददगार हो सकती है। यह स्किन के नीचे की मसल्स को मजबूती देती है।
- आई फर्मर: इस एक्सरसाइज में हमारे आंखों के आस-पास की मसल्स पर खासा ध्यान दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- बाजुओं की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान, तो रोज करें ये 4 एक्सरसाइज; 7 दिन में कम हो जाएगा Arm Fat
स्टडी के दौरान तीन साल कम नजर आने लगी उम्र
शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा 40 महिलाओं के एक छोटे ग्रुप पर स्टडी की गई। इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं को हर दिन फेशियल एक्सरसाइज करने का टास्क दिया गया। ये एक्सरसाइज झुर्रियों को कम करने, पिचके हुए गालों पर थोड़ा उभार लाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने को लेकर किया गया था। उन एक्सरसाइजेस में चेहरे के इन हिस्सों की मसल्स को मजबूती देने पर फोकस किया गया था:
- गाल
- जबड़े
- गर्दन
- पलकें
- आईब्रो
इसमें एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि स्टडी की प्रक्रिया खत्म होते-होते उसमें हिस्सा लेने वालों की उम्र तीन साल कम नजर लगने लगी थी। लेकिन अभी भी इसके व्यापक परिणाम को लेकर रिसर्च जारी है।
खबरें और भी
कुछ रुकावटें भी हैं
- समय और धैर्य चाहिए: इस तरह की एक्सरसाइज की सबसे बड़ी चुनौती है रोजाना समय निकालना। हर दिन 30 मिनट सिर्फ चेहरे की एक्ससाइज के लिए देना लोगों को थोड़ा मुश्किल टास्क लगता है।
- रिजल्ट तय नहीं होता: कुछ लोगों में फेस योगा के अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं, लेकिन एक बार योगा बंद कर देने पर स्किन पर नजर आने वाले बदलाव कुछ ही समय में गायब भी हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- एक महीने तक रोजाना रस्सी कूदने से शरीर में होते हैं 5 बदलाव! जानकर नहीं छोड़ पाएंगे इसकी आदत