Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सप्ताह में केवल एक बार बालों में लगा लें दही, बाल हो जाएंगे इतने मजबूत- लोग खुद पूछेंगे क्या है राज

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 12:16 PM (IST)

    दही में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। फैटी एसिड आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही दही में ...और पढ़ें

    दही आपके बालों को काफी मजबूत बनाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    दही आपके बालों को काफी मजबूत बनाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दही बालों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपचार हो सकता है। यहां कुछ फायदे हैं जो दही बालों में लगाने से हो सकते हैं। कई लोग दही की जगह बालों में शैंपू भी करते हैं, लेकिन अगर बात नेचुरल थैरेपी की करें तो दही से आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। दही आपके बालों को मजबूत बनाता है साथ ही आपके बालों में से डैंड्रफ को भी खत्म करता है। 

    1. बाल होते हैं मजूबत: दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। बालों में दही लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलती है। हफ्ते में एक बार दही लगाने से आपके बाल पहले की तुलना में काफी मजबूत दिखने लगेंगे। 

    2. बालों को चमकदार बनाना: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इससे बाल काफी हद तक चमकदार दिखते हैं। इसके साथ ही बालों में शाइन बढ़ती है। बाल आपके रूसी से भी निजात पा जाते हैं। यह एक बेहतरीन नुस्खा है।

    3. बालों को सॉफ्ट बनाना: दही में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। फैटी एसिड आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। सात दिन में एक बार आप अपने बालों में दही लगा सकते हैं। दही लगाने के बाद तकरीबन आधे घंटे बालों को छोड़ दें। आधे घंटे के बाद आप बालों को धोलें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा। 

    खबरें और भी

    दही बालों में लगाने के लिए इन तरीकों का पालन कर सकते हैं

    - एक कप दही में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं।

    - इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।

    - इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।

    - इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं।

    यह ध्यान रखें कि दही बालों में लगाने से पहले एक पैच टेस्ट करना उचित होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको दही से कोई एलर्जी नहीं है।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।