Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खूबसूरती का भी राजा है आम, गर्मी में इसे चेहरे पर लगाएंगे तो 5 समस्‍याओं से म‍िलेगा छुटकारा

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 08:03 AM (IST)

    इस गर्मी में आम को सिर्फ खाने तक सीमित न रखें बल्कि इसे अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करें। ये नेचुरल तरीका आपके चेहरे को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के निख ...और पढ़ें

    आम में छ‍िपा है खूबसूरती का खजाना। (Image Credit- Freepik)
    आम में छ‍िपा है खूबसूरती का खजाना। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आम में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
    2. टैनिंग हटाने में आम मददगार हो सकता है।
    3. गर्मी में स्‍क‍िन से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में जहां हमें अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना होता है, वहीं दूसरी ओर त्‍वचा से भी जुड़ी कई समस्‍याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मी में स्किन पर टैनिंग होना एक आम समस्या है। टैनिंग की वजह से स्किन का रंग दब जाता है। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए कुछ लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं ज‍िससे कुछ खास फर्क नहीं देखने को म‍िलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्‍खे अपनाते हैं। अगर आप देसी उपाय अपनाकर खूबसूरती पाना चाहती हैं तो इसमें आम आपकी मदद कर सकता है।

    गर्मियों में बाजार में खूब आम ब‍िकते हैं। आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेट्स। ये टैनिंग को हटाने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आम कैसे चेहरे की रंगत न‍िखारता है। इसे स्‍क‍िन पर लगाने का तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    त्वचा को करे मॉइस्चराइज

    आम में मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन चेहरे को नमी प्रदान करते हैं। आप पके हुए आम का गूदा निकालकर सीधा चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा नर्म और हाइड्रेटेड महसूस होगी।

    मुहांसों से राहत

    आम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों से लड़ने में मददगार हैं। अगर आप आम का फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाएंगी तो इससे स्किन डीप क्लीन होती है और पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा म‍िलता है।

    त्वचा की रंगत निखारे

    आम में व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में आम त्वचा में नेचुरली ग्लो लाने में मदद करता है। आम के गूदे में थोड़ा सा बेसन और दही मिलाकर अगर चेहरे पर लगाया जाए तो डार्क स्पॉट्स और टैनिंग कम होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गर्मी में धूप से काले हो गए हैं हाथ-पैर, तो टैन‍िंग दूर करेंगे 5 घरेलू नुस्‍खे; रंगत में भी होगा सुधार

    एंटी-एजिंग गुण

    आम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम नजर आती हैं। आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क महसूस होने लगेगा।

    डार्क सर्कल्स पर असर

    आम में विटामिन के पाया जाता है। ये डार्क स‍र्कल और कम करने में मददगार है। आम के रस को रुई की मदद से आंखों के आसपास लगाएं और कुछ देर बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल्‍स कम हो जाएंगे।

    ऐसे करें इस्‍तेमाल

    • आम के गूदे को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है।
    • आम के गूदे में बेसन और दही म‍िलकार फेसपैक बना सकते हैं।
    • आम के रस से बनी आइस क्यूब्स भी चेहरे पर लगाया जा स‍कता है।
    • आम के छिलकों को सुखाकर स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट करना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: सेहत के ल‍िए जहर लेक‍िन चेहरे का खास ख्‍याल रखती है चीनी, न‍िखार पाने के ल‍िए ऐसे करें इस्‍तेमाल