Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anti-Ageing Cream Benefits: क्या स्किन केयर के लिए एंटी-एजिंग क्रीम्स की ज़रूरत होती है?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 01:21 PM (IST)

    Anti-Ageing Cream Benefits जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हम सभी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का अनुभव करते हैं। जिसमें ड्राई स्किन झुर्रियां और फाइन लाइन्स खासतौ ...और पढ़ें

    Anti-Ageing Cream Benefits: एंटी-एजिंग क्रीम्स त्वचा को किस तरह फायदा पहुंचाती हैं?
    Anti-Ageing Cream Benefits: एंटी-एजिंग क्रीम्स त्वचा को किस तरह फायदा पहुंचाती हैं?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anti-Ageing Cream Benefits: उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का लचीलापन ख़त्म हो जाता है, रूखापन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। कई मामलों में उम्र बढ़ने के संकेतों के पीछे तनाव और प्रदूषण भी होता है। ऐसे में जब आप एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स के एड देखते हैं, जो झुर्रियों को कम करने और सन डैमेज को ठीक करने का दावा करते है, तो मन में यही सवाल आता है कि क्या यह सच में काम करती हैं?

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि एंटी-एजिंग क्रीम्स काम करती हैं। इनमें कई चीज़ों मौजूद होती हैं जो त्वचा की समस्याओं को ठीक करती हैं। तो आइए जानें ऐसी चीज़ों के बारे में जो एक एंटी-एजिंग क्रीम में होनी चाहिए।

    रेटीनॉल

    एक विटामिन-ए युक्त एंटी-एजिंग क्रीम जिसे रेटीनॉल कहा जाता है। क्रीम में मौजूद रेटीनॉल उम्र बढ़ने की निशानियों और झुर्रियों के इलाज में मददगार होती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन डैमेज को ठीक करते हैं।

    पपीते का अर्क

    पपीते में कमाल के गुण होते हैं और यह एक ऐसा फल है जो त्वचा के लिए बेहतरीन साबित होता है। पपीते का अर्क डेड स्किन सेल्स को हटाता है और पिग्मेंटेशन को कम करता है। यह इसे एक एंटी-एजिंग क्रीम में एक आदर्श घटक बनाता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से सभी प्रकार की त्वचा पर सूट करता है।

    हाइड्रॉक्सी एसिड्स

    हाइड्रॉक्सी एसिड एंटी-एजिंग क्रीम के प्रमुख तत्वों में से एक है। ये त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं जिससे स्किन जवां दिखती है। साथ ही यह समान रूप से वर्णित त्वचा कोशिकाओं के विकास को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाइड्रॉक्सी एसिड का कुल प्रभाव त्वचा को जवां और साफ बनाता है।

    विटामिन-ई

    यह जानते हैं कि विटामिन-ई सभी स्किनकेयर उत्पादों का राजा है। यह विटामिन का एक समूह है, जो त्वचा की परत को गहराई से ठीक करता है, त्वचा की मरम्मत करता है और इसे मुलायम बनाता है।

    ग्रीन-टी एक्सट्रेक्ट

    आपने देखा होगा कि एंटी-एजिंग क्रीम्स में आमतौर पर ग्रीन-टी एक्सट्रेक्ट का उपयोग किया जाता है। ग्रीन-टी के अर्क के यौगिकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इसे त्वचा की देखभाल के लिए आवश्यक बनाते हैं। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी कम करता है। जिससे त्वचा में एक प्राकृतिक ग्लो आ जाता है।

    खबरें और भी

    इन क्रीम्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं

    त्वचा को अच्छी तरह धोएं और रात में एंजी-एजिंग क्रीम को लगाकर छोड़ दें। एक एंटी-एजिंग क्रीम जो प्राकृतिक और हर्बल सामग्री और यौगिकों के साथ बनाई गई है, आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के गहराई से बेहतरीन परिणाम देगी।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर है कि ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।