Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी सीधे चेहरे पर लगा रहे हैं रेटिनॉल? इस्तेमाल से पहले इस गाइड को फॉलो करना न भूलें

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    रेटिनॉल स्कीन केयर से जुड़ा वो खास इंग्रेडिएंट है, जो त्वचा की देखभाल में खासतौर से इस्तेमाल किया जाता हो। ...और पढ़ें

    रेटिनॉल इस्तेमाल करते समय ध्यान वाली बातें (Image Source: AI Generated)

    रेटिनॉल इस्तेमाल करते समय ध्यान वाली बातें (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रेटिनॉल स्कीन केयर से जुड़ा वो खास इंग्रेडिएंट है, जो त्वचा की देखभाल में खासतौर से इस्तेमाल किया जाता हो। फिर चाहे बूढ़ी होती त्वचा का इलाज करना हो या मुंहासों से छुटकारा पाना हो, रेटिनॉल किसी जादू जैसा काम कर सकता है। पर इसे बिना सोचे समझे स्किनकेयर रूटीन में शामिल नहीं करना चाहिए। 

    रेटिनॉल क्या है? 

    रेटिनॉल विटामिन ए का एक प्रकार है, जो स्किन सेल्स को फिर से नया बनाने में मदद करता है। इसका काम कॉलेजन बनाने के साथ ही मुहांसों, फाइनलाइंस और रिंकल्स को दूर करना है। 

    रेटिनॉल इस्तेमाल करते समय ध्यान वाली बातें 

    रेटिनॉल से त्वचा को फायदा होता है इस बात में कोई दो राय नहीं, लेकिन इसे स्किन पर लगाने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। 

    1. रेटिनॉल को पहली बार चेहरे पर इस्तेमाल करने से पैच टेस्ट जरूरी है। हाथ पर लगाकर चेक करें कि कहीं रेटिनॉल से त्वचा को किसी तरह का रिएक्शन तो नहीं हो रहा। 

    2. पैच टेस्ट के लिए इसका इस्तेमाल 2-3 दिन लगातार करना है, इसके बाद त्वचा में अगर लालिमा या जलन जैसे लक्षण न दिखें तो इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। 

    3. ध्यान रहे कि रेटिनॉल को रात में सोते समय लगाने की सलाह दी जाती है। 

    4. इसे चेहरे पर लगाने से पहले स्किन को जेन्टल क्लेंजर से साफ करें। 

    5. इस बात का भी ध्यान रखना है कि रेटिनॉल के इस्तेमाल से पहले त्वचा पर स्क्रब नहीं करना। 

    6. रेटिनॉल की एक पतली सी लेयर पूरे चेहरे पर अप्लाई करनी है। आंखों, नाक और मुंह के आसपास के एरिया पर लगाते समय सावधानी बरतें। 

    7. रेटिनॉल की एक बार की डोज की बात करें तो एक बार में मटर के साइज जितना लगाना पर्याप्त है। 

    8. शुरू-शुरू में इसे एक दिन छोड़कर एक दिन लगाना बेहतर है। 

    9. आखिर में स्किन टाइप से चुने गए अच्छी क्वालिटी के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। 

    दिन में कितनी बार लगाएं रेटिनॉल? 

    रेटिनॉल स्किन को इरिटेट कर सकता है, ऐसे में जरूरी है कि इसे स्किनकेयर में बहुत धीरे-धीरे शामिल किया जाए। हफ्ते में 3-4 बार के साथ ही जब स्किन को आदत पड़ने लगे तो दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इसे पहली बार लगाने से स्किन में जलन और खुजली जैसी दिक्कत देखने को मिल सकती है, पर समय के साथ रेगुलर यूज से ये लक्षण कम होने लगते हैं। 


    Source: Cleveland Clinic